विदेश की खबरें | कोविड बूस्टर से ओमीक्रोन के खिलाफ मिलती है सुरक्षा : फाइजर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. फाइजर और उसके सहयोगी बायोएनटेक ने कहा कि प्रयोगशाला परीक्षणों में दिखा कि ओमीक्रोन के खिलाफ एक बूस्टर खुराक ने तथाकथित तटस्थ एंटीबॉडी के स्तर को 25 गुना बढ़ा दिया है।

फाइजर और उसके सहयोगी बायोएनटेक ने कहा कि प्रयोगशाला परीक्षणों में दिखा कि ओमीक्रोन के खिलाफ एक बूस्टर खुराक ने तथाकथित तटस्थ एंटीबॉडी के स्तर को 25 गुना बढ़ा दिया है।

फाइजर ने एक प्रेस विज्ञप्ति में शुरुआती प्रयोगशाला आंकड़ों की घोषणा की और बताया कि इसकी अभी तक वैज्ञानिक समीक्षा नहीं हुई है।

कंपनियां पहले से ही ओमीक्रोन को ध्यान में रखकर टीके के निर्माण के काम में जुटी हैं।

वैज्ञानिकों ने अनुमान लगाया है कि कोविड-19 टीकों की तीसरी खुराक के साथ एंटीबॉडी में आने वाला उछाल प्रभावशीलता में किसी भी कमी का मुकाबला करने के लिए पर्याप्त हो सकता है।

एंटीबॉडी का स्तर बताता है कि एक टीका कोरोनावायरस के संक्रमण को कितनी अच्छी तरह रोक सकता है लेकिन वे प्रतिरक्षा प्रणाली की सुरक्षा की सिर्फ एक परत भर हैं।

फाइजर ने कहा कि टीके की दो खुराक अब भी गंभीर बीमारी से बचाव दे सकती हैं।

फाइजर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अल्बर्ट बोर्ला ने एक बयान में कहा, “हालांकि टीके की दो खुराक अब भी ओमीक्रोन स्वरूप के कारण होने वाली गंभीर बीमारी से सुरक्षा प्रदान कर सकती हैं, लेकिन इन प्रारंभिक आंकड़ों से यह स्पष्ट है कि हमारे टीके की तीसरी खुराक के साथ सुरक्षा अधिकतम हो जाती है।”

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\