विदेश की खबरें | कोविड: अमेरिका ने साल में केवल एक बार टीकाकरण कराने का प्रस्ताव रखा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका के खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने भविष्य के टीकाकरण प्रयासों के प्रति दृष्टिकोण को सरल बनाने और बच्चों एवं अधिकतर व्यस्कों को साल में दो के बजाय एक बार कोविड का टीका लगवाने का सोमवार को प्रस्ताव रखा।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

अमेरिका के खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने भविष्य के टीकाकरण प्रयासों के प्रति दृष्टिकोण को सरल बनाने और बच्चों एवं अधिकतर व्यस्कों को साल में दो के बजाय एक बार कोविड का टीका लगवाने का सोमवार को प्रस्ताव रखा।

प्रस्ताव के अनुसार, अमेरिकियों को इस बात का ध्यान नहीं रखना होगा कि उन्होंने कितना बार टीका लगवा लिया है और उन्हें टीका लगवाए कितने महीने बीत चुके हैं।

करीब 80 प्रतिशत अमेरिकी आबादी ने टीके की कम से कम एक खुराक ले ली है, लेकिन अगस्त में अधिकृत ताजा एहतियाती खुराक (बूस्टर) लेने के लिए पात्र केवल 16 प्रतिशत लोगों ने दूसरा टीका लगवाया है।

एफडीए बृहस्पतिवार को एक बैठक में टीकाकरण विशेषज्ञों के एक पैनल से इस पर विचार करने को कहेगा।

निर्माताओं के लिए टीके की भावी अनिवार्यताओं पर फैसला करते समय एजेंसी उनकी सलाह पर संभवत: गौर करेगी।

ऑनलाइन पोस्ट किए गए दस्तावेजों में एफडीए के वैज्ञानिकों का कहना है कि टीकाकरण, संक्रमित होने या दोनों के कारण कई अमेरिकियों में इस वायरस के प्रति‘‘पहले से ही पर्याप्त प्रतिरोधी क्षमता’’ विकसित हो गई है, जो कोविड की एक वार्षिक खुराक का कार्यक्रम अपनाने और फ्लू के टीके की तरह साल में एक बार इसका टीका लगवाने की ओर बढ़ने के लिए पर्याप्त है।

बहरहाल, कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली वाले वयस्कों एवं बहुत कम आयु के बच्चों के लिए साल में दो खुराक की आवश्यकता बनी रहेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\