नयी दिल्ली, 30 जून देश में कोविड-19 रोगियों के ठीक होने की दर तेजी से 60 प्रतिशत के करीब पहुंच रही है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसका श्रेय महामारी की रोकथाम और प्रबंधन के लिए केंद्र तथा राज्यों के सामूहिक एवं केन्द्रित प्रयासों को दिया है।
देश में फिलहाल ठीक हो चुके लोगों की संख्या मौजूदा रोगियों की तादाद से 1,19,696 अधिक है।
मंत्रालय ने कहा कि देश में 2,15,125 लोग अब भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं जबकि 3,34,821 लोग ठीक हो चुके हैं। बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 13,099 रोगी ठीक हुए हैं।
यह भी पढ़े | राहुल गांधी का पीएम मोदी से सवाल, देश को बताइए चीनी सेना को हिंदुस्तान से बाहर कब और कैसे निकालेंगे.
मंत्रालय के मुताबिक, ''देश में कोविड-19 रोगियों के ठीक होने की दर सुधार के साथ 59.07 प्रतिशत पर पहुंच गई है।''
भारत में जांच करने वाली प्रयोगशालाओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। फिलहाल देश में कोविड-19 जांच करने वाली प्रयोगशालाओं की संख्या 1,049 है। इनमें सरकारी सेक्टर की 761 और 288 निजी प्रयोगशालाएं हैं।
आईसीएमआर के अनुसार 29 जून तक 86,08,654 नमूनों की जांच की जा चुकी है। सोमवार को 2,10,292 नमूनों की जांच की गई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY