विदेश की खबरें | कोविड-19 : चीन में डेल्टा के नये स्वरूप के प्रकोप के बीच ओमीक्रोन का पहला मामला आया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. चीन में कोरोना वायरस के नये डेल्टा स्वरूप “उपवंश एवाई.4” के बढ़ते मामलों के बीच वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप का भी पहला सामने आया है। इसके बाद अधिकारियों ने पूर्वी प्रांत में लाखों लोगों पर यात्रा प्रतिबंध लगा दिया।

बीजिंग, 13 दिसंबर चीन में कोरोना वायरस के नये डेल्टा स्वरूप “उपवंश एवाई.4” के बढ़ते मामलों के बीच वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप का भी पहला सामने आया है। इसके बाद अधिकारियों ने पूर्वी प्रांत में लाखों लोगों पर यात्रा प्रतिबंध लगा दिया।

सरकारी चैनल ‘सीजीटीएन-टीवी’ ने सोमवार को बताया कि उत्तरी चीन के तियानजिन शहर में कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप का पहला मामला सामने आया।

खबर में कहा गया कि विदेश से आए एक व्यक्ति में नये स्वरूप से संक्रमण की पुष्टि हुई है। व्यक्ति की नागरिकता या वह किस देश से यात्रा कर लौटा है, इस बारे में जानकारी फिलहाल नहीं दी गई है।

अधिकारियों ने कहा कि व्यक्ति में कोविड-19 के लक्षण नजर नहीं आ रहे हैं और उसके श्वसन नमूने में जांच के बाद नौ दिसंबर को ओमीक्रोन स्वरूप की मौजूदगी का पता चला।

खबर में कहा गया कि तियानजिन में प्रवेश के बाद से व्यक्ति निगरानी में था और अब अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ ने रविवार को बताया कि इस बीच, चीन का झेजियांग प्रांत वायरस के डेल्टा स्वरूप उप-वंश एवाई.4 के एक बड़े प्रकोप का सामना कर रहा है, जहां पांच से 12 दिसंबर के बीच138 स्थानीय रूप से संक्रमित कोविड-19 मामलों की पुष्टि की गई और एक बिना लक्षण वाला संक्रमित व्यक्ति मिला।

खबर में रोग नियंत्रण और रोकथाम के लिए झेजियांग प्रांतीय केंद्र के एक अधिकारी के हवाले से कहा गया कि पूरी जीनोम सीक्वेंसिंग और विश्लेषण में पाया गया कि तीन शहरों में मामले डेल्टा स्वरूप उप-वंश एवाई.4 के कारण हुए, जोकि अधिक संक्रामक है और जिसमें मूल नोवेल कोरोना वायरस की तुलना में अधिक वायरल लोड (विषाणुओं की मात्रा) है।

स्थानीय अधिकारियों ने वायरस को और फैलने से रोकने के लिए सार्वजनिक समारोहों और प्रांत से बाहर यात्रा करने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\