देश की खबरें | मस्तिष्क कोशिकाओं के संलयन का कारण बन सकता है कोविड-19

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोरोना वायरस से संक्रमण मस्तिष्क कोशिकाओं का संलयन (फ्यूजन) कर सकता है, जिससे पैदा होने वाली समस्या तंत्रिका संबंधी गड़बड़ी को जन्म दे सकती है। एक अध्ययन में यह दावा किया गया है।

नयी दिल्ली, आठ जून कोरोना वायरस से संक्रमण मस्तिष्क कोशिकाओं का संलयन (फ्यूजन) कर सकता है, जिससे पैदा होने वाली समस्या तंत्रिका संबंधी गड़बड़ी को जन्म दे सकती है। एक अध्ययन में यह दावा किया गया है।

कोरोना वायरस से संक्रमित होने के महीनों बाद भी संक्रमण के लक्षणों वाले व्यक्ति के मस्तिष्क में कोविड-19 के कारक, सार्स-कोवि-2 वायरस की मौजूदगी का पता चला है।

नया अध्ययन ‘साइंस एडवांसेज’ नामक पत्रिका में प्रकाशित हुआ है। इसमें यह बताया गया है कि किस तरह से सार्स-कोवि-2 ने तंत्रिका तंत्र के कामकाज को प्रभावित किया।

यूनिवर्सिटी ऑफ क्वींसलैंड, आस्ट्रेलिया के प्रोफेसर मसीमो हिलार्ड ने कहा, ‘‘हमने पता लगाया है कि कोविड-19 के कारण न्यूरॉन एक कोशिका फ्यूजन प्रक्रिया से होकर गुजरते हैं, जैसा पहले कभी नहीं देखा गया था।’’

हिलार्ड ने कहा, ‘‘तंत्रिका के सार्स-कोवि-2 से संक्रमित होने पर, स्पाइक प्रोटीन न्यूरॉन में उपस्थित रह जाते हैं और जब न्यूरॉन में फ्यूजन होता है तब वे निष्क्रिय नहीं होते।’’

शोधार्थियों ने न्यूरॉन (तंत्रिका कोशिका) की भूमिका को बल्ब और स्विच के बीच तार जैसा बताया है।

हिलार्ड ने कहा, ‘‘फ्यूजन होने पर प्रत्येक स्विच एक ही समय पर ‘ऑन’ हो जाता है।’’

यूनिवर्सिटी ऑफ क्वींसलैंड के रमन मार्टिनेज मारमल ने कहा, ‘‘हमारे अध्ययन में, वायरस संक्रमण के दौरान तंत्रिका तंत्र से जुड़ी परिघटनाओं के लिए एक नये तंत्र का पता चला है। यह तंत्रिका तंत्र से जुड़े रोग का संभवत: एक बड़ा कारण है। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now