विदेश की खबरें | कोविड-19ः मलेशिया ने दो और टीकों को मंजूरी दी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. स्वास्थ्य महानिदेशक नूर हिशाम अब्दुल्ला ने मंगलवार को कहा कि चीन की कैनसीनो बायोलॉजिक्स और अमेरिकी कंपनी जॉनसन एंड जॉनसन के टीकों को आपात स्थिति में इस्तेमाल करने के लिए सर्शत मंजूरी दे दी। इन दोनों ही टीकों की सिर्फ एक ही खुराक काफी है।
स्वास्थ्य महानिदेशक नूर हिशाम अब्दुल्ला ने मंगलवार को कहा कि चीन की कैनसीनो बायोलॉजिक्स और अमेरिकी कंपनी जॉनसन एंड जॉनसन के टीकों को आपात स्थिति में इस्तेमाल करने के लिए सर्शत मंजूरी दे दी। इन दोनों ही टीकों की सिर्फ एक ही खुराक काफी है।
मलेशिया पहले से ही फाइजर, एस्ट्राजेनेका और सिनोवैक कंपनियों के कोविड रोधी टीकों का इस्तेमाल कर रहा है। अब्दुल्ला ने कहा कि जॉनसन एंड जॉनसन का टीका वैश्विक कोवैक्स सुविधा के जरिए हासिल किया जाएगा लेकिन उन्होंने इस बारे में कोई ब्यौरा नहीं दिया।
अब्दुल्ला ने कहा कि मलेशिया के स्वास्थ्य मंत्रालय ने 12 साल से अधिक उम्र के बच्चों को फाइजर-बायोएनटेक का टीका लगाने की मंजूरी दे दी है। अबतक सरकार के टीकाकरण कार्यक्रम के तहत 18 साल से अधिक उम्र के लोग ही टीका लगवा सकते थे।
मलेशिया में एक जून से बड़े पैमाने पर लॉकडाउन लागू है। प्रधानमंत्री मुहीद्दीन यासीन ने मंगलवार को टीवी संबोधन में कहा कि पाबंदियों को चरणबद्ध तरीके से हटाया जाएगा।
मलेशिया में 662,000 से ज्यादा संक्रमण के मामले आ चुके हैं जबकि चार हजार लोगों की जान जा चुकी है। मलेशिया की 3.2 करोड़ की आबादी में से 10 फीसदी से कम लोगों का ही टीकाकरण हुआ है।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)