खेल की खबरें | कोविड-19 संक्रमित मिल्खा सिंह की स्थिति में सुधार: पीजीआईएमईआर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. कोविड-19 से संक्रमित महान धावक मिल्खा सिंह के यहां के स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (पीजीआईएमईआर) के आईसीयू (गहन चिकित्सा इकाई) में भर्ती होने के छठे दिन मंगलवार को स्थिति में सुधार जारी है।

चंडीगढ़, आठ जून कोविड-19 से संक्रमित महान धावक मिल्खा सिंह के यहां के स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (पीजीआईएमईआर) के आईसीयू (गहन चिकित्सा इकाई) में भर्ती होने के छठे दिन मंगलवार को स्थिति में सुधार जारी है।

इस 91 साल के पूर्व दिग्गज को पिछले महीने कोविड-19 जांच में पॉजिटिव पाया गया था।

पीजीआईएमईआर के आधिकारीक प्रवक्ता अशोक कुमार ने कहा, ‘‘ महान फर्राटा धावक श्री मिल्खा सिंह जी की स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है, जो तीन जून से पीजीआईएमईआर के एनएचई ब्लॉक की गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती हैं और कोविड-19 का इलाज करवा रहे हैं।’’

पीजीआईएमईआर के एक बयान में आगे कहा गया है कि मिल्खा मेडिकल टीम की निगरानी में हैं जिसमें संस्थान के वरिष्ठ चिकित्सक शामिल हैं।

मिल्खा सिंह की 82 साल की पत्नी और राष्ट्रीय वॉलीबॉल टीम की पूर्व कप्तान निर्मल कौर भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं और मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती हैं।

उनके परिवार से जारी बयान में कहा गया, ‘‘ मिल्खा जी की स्थिति में सुधार जारी है और उनकी हालत स्थिर है। निर्मल मिल्खा जी की स्थिति भी स्थिर हैं और वह मजबूती से बीमारी का सामना कर रही है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हम आपकी प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं के शुक्रगुजार है।’’

संदेह है कि इन दोनों को घर में काम करने वाले सहायक से इन दोनों को यह संक्रमण हुआ।

आक्सीजन का स्तर गिरने के बाद मिल्खा सिंह को तीन जून को पीजीआईएमआर में भर्ती कराया गया था। इससे पहले वह भी फोर्टिस अस्पताल में भर्ती थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: साउथम्प्टन में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 119 रनों से हराया, हैरी ब्रूक ने खेली कप्तानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: साउथम्प्टन में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 255 रनों का लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने खेली धमाकेदार शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Live Score Update: साउथम्प्टन में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: साउथम्प्टन में श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड