देश की खबरें | कोविड-19 : इंदौर में टीके की दोनों खुराक ले चुके 69 वर्षीय मरीज की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के इंदौर में कोरोना वायरस संक्रमण से जूझ रहे 69 वर्षीय व्यक्ति की एक सरकारी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत का मामला सामने आया है। जिले में साढ़े चार महीने के लम्बे अंतराल के बाद इस महामारी से किसी मरीज ने दम तोड़ा है।

इंदौर, 16 नवंबर मध्यप्रदेश के इंदौर में कोरोना वायरस संक्रमण से जूझ रहे 69 वर्षीय व्यक्ति की एक सरकारी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत का मामला सामने आया है। जिले में साढ़े चार महीने के लम्बे अंतराल के बाद इस महामारी से किसी मरीज ने दम तोड़ा है।

कोविड-19 के नोडल अधिकारी डॉ. अमित मालाकार ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 69 वर्षीय पुरुष ने शहर के मनोरमा राजे टीबी (एमआरटीबी) चिकित्सालय में रविवार रात आखिरी सांस ली।

उन्होंने बताया, ‘‘यह मरीज कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद नौ नवंबर से एमआरटीबी चिकित्सालय में गंभीर हालत में भर्ती था। वह मधुमेह की पुरानी बीमारी से भी जूझ रहा था।’’

नोडल अधिकारी ने बताया कि इस व्यक्ति ने कोविड-19 रोधी टीके की दोनों खुराकें ले रखी थीं। लेकिन अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

मालाकार ने बताया कि इससे पहले इंदौर में 29 जून को कोविड-19 के एक मरीज की मौत हुई थी।

गौरतलब है कि इंदौर, सूबे में कोविड-19 की पिछली दो लहरों से सबसे ज्यादा प्रभावित रहा है। हालांकि, बढ़ते टीकाकरण के बीच इन दिनों जिले में महामारी के बेहद कम नये मामले सामने आ रहे हैं।

अधिकारियों ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान इंदौर में कोविड-19 का एक नया मरीज मिलने के बाद महामारी के मरीजों की तादाद बढ़कर 1,53,278 पर पहुंच गई और इनमें से 1,392 लोगों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से रौंदा, प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LHQ vs PSZ, PSL 2026 38th Match Live Score Update: गद्दाफी स्टेडियम में लाहौर कलंदर्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Live Score Update: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Live Toss And Scorecard: सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला. यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड