भारत में कोविड-19 के मामले 29 लाख के पार, मरीजों के ठीक होने की दर 74 प्रतिशत से अधिक

भारत में कोविड-19 के 68,898 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले शुक्रवार को 29 लाख के पार पहुंच गए. हालांकि देश में मरीजों के ठीक होने की दर 74 प्रतिशत से अधिक है.

कोरोना वायरस (Photo Credits: Pixabay)

भारत में कोविड-19 के 68,898 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले शुक्रवार को 29 लाख के पार पहुंच गए. हालांकि देश में मरीजों के ठीक होने की दर 74 प्रतिशत से अधिक है.

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में कोविड-19 के कुल 29,05,823 मामले हैं.

वहीं पिछले 24 घंटे में 983 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 54,849 हो गई है. संक्रमण से मृत्यु दर गिरकर 1.89 प्रतिशत हो गई है और मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 74.30 प्रतिशत पहुंच गई. आंकड़ों के अनुसार देश में अभी 6,92,028 मरीजों का कोरोना वायरस का इलाज जारी है, जो अब तक आए कुल मामलों का 23.82 प्रतिशत है. भारत में कोविड-19 के मामले सात अगस्त को 20 लाख के पार पहुंचे थे. यह भी पढ़े: भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 60,963 नए मामले आए सामने, 24 घंटे में 834 लोगों की हुई मौत

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार देश में 20 अगस्त तक कुल 3,34,67,237 नमूनों की कोविड-19 के लिए जांच की गई, जिनमें से 8,05,985 नमूनों की जांच बृहस्पतविार को ही की गई.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\