विदेश की खबरें | कोविड-19 के चलते टीकाकरण, परिवार नियोजन, कैंसर जैसी स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुईं: डब्ल्यूएचओ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) का कहना है कि इस सर्वेक्षण में 105 देश शामिल हुए और उसका लक्ष्य खासकर निम्न एवं मध्यम आय वाले देशों में पहले से ही दबाव में गुजर रही स्वास्थ्य प्रणाली पर कोरोना वायरस के असर का मूल्यांकन करना था।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) का कहना है कि इस सर्वेक्षण में 105 देश शामिल हुए और उसका लक्ष्य खासकर निम्न एवं मध्यम आय वाले देशों में पहले से ही दबाव में गुजर रही स्वास्थ्य प्रणाली पर कोरोना वायरस के असर का मूल्यांकन करना था।

डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस एधनोम घेब्रेयेसस ने कहा कि मार्च और जून के बीच पांच क्षेत्रों में कराये गये सर्वेक्षण ने ‘हमारी स्वास्थ्य प्रणाली में खामियों’ और कोविड-19 महामारी जैसी जैसी स्वास्थ्य आपात स्थिति के लिए बेहतर तैयारी की जरूरत को सामने ला दिया।

यह भी पढ़े | India-China Border Tension: पैंगोंग झील के पास भारत ने नाकाम की चीन की घुसपैठ की कोशिश.

डब्ल्यूएचओ के अनुसार इस महामारी के चलते 2.5 करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमित हुए और 8,43,000 लोगों की जान गयी।

सर्वेक्षण में सामने आया कि कोविड-19 महामारी से टीकाकरण और अन्य संपर्क सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुईं तथा 70 फीसद देशों ने बाधा पहुंचने की बात मानी। उसके बाद हृदयरोग और कैंसर जैसे गैर संक्रामक रोगों की जांच और उपचार पर भी इस महामारी का बुरा असर पड़ा।

यह भी पढ़े | IPL 2020 Updates: UAE में कोरोनावायरस के 362 नए मामले, खेला जाना है आईपीएल.

करीब एक चौथाई देशों ने कहा कि आपात सेवाएं अवरूद्ध हुईं।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\