देश की खबरें | कोविड-19: ओडिशा में 7,071 नए मरीज, सात महीनों में सर्वाधिक दैनिक मामले पाए गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा में मंगलवार को कोविड-19 के 7,071 नए मामले सामने आए, जो सोमवार को सामने आए मामलों से 46 प्रतिशत अधिक हैं और पिछले सात महीनों में संक्रमण के सर्वाधिक दैनिक मामले हैं।

भुवनेश्वर, 11 जनवरी ओडिशा में मंगलवार को कोविड-19 के 7,071 नए मामले सामने आए, जो सोमवार को सामने आए मामलों से 46 प्रतिशत अधिक हैं और पिछले सात महीनों में संक्रमण के सर्वाधिक दैनिक मामले हैं।

स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में बताया गया है कि राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर 10.83 लाख हो गए हैं, जिनमें 707 बच्चे हैं। राज्य में दैनिक संक्रमण दर बढ़कर 10.25 प्रतिशत हो गई है, जबकि एक दिन पहले यह 6.5 प्रतिशत थी।

इसके अलावा बोलांगीर जिले में संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत हो जाने के बाद राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 8,469 हो गई।

तटीय राज्य में पिछले साल पांच जून को एक दिन में संक्रमण के 7,395 मामले सामने आए थे।

राज्य में अभी 27,216 मरीज उपचाराधीन हैं, जबकि 10.47 लाख लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं।

बुलेटिन में बताया किया कि सोमवार से कोविड-19 का पता लगाने के लिए 69,018 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Score Update: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\