देश की खबरें | कोविड-19: मुंबई में 283 मामले सामने आए, पांच मौतें हुईं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 283 नए मामले सामने आए और पांच लोगों की मौत हो गई, जिससे यहां संक्रमितों की संख्या 7,40,007 हो गई और मृतकों की संख्या 15,930 हो गई। नगर निगम के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मुंबई, 18 अगस्त मुंबई में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 283 नए मामले सामने आए और पांच लोगों की मौत हो गई, जिससे यहां संक्रमितों की संख्या 7,40,007 हो गई और मृतकों की संख्या 15,930 हो गई। नगर निगम के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि शहर में मामलों के दोगुने होने की औसत दर बढ़कर 2,057 दिन हो गई है।

बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के अधिकारी ने कहा कि वर्तमान में, महानगर में 2,686 कोविड-19 मरीज उपचाराधीन मरीज हैं।

लगातार दो दिन कोविड-19 के 200 से कम मामले आने के बाद महानगर में बुधवार को दैनिक संक्रमण की संख्या के साथ-साथ मौत के मामलों में मामूली वृद्धि हुई, जबकि मंगलवार को 198 मामले आए और दो मौतें हुईं, जो 9 मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है।

अधिकारी ने बताया कि विशेष रूप से, यह लगातार पांचवां दिन है जब शहर में झुग्गी-झोपड़ी और चॉल में कोई निरूद्ध क्षेत्र नहीं है, जबकि सील की गई इमारतों की संख्या 24 है।

पिछले 24 घंटों में की गई 38,703 जांच के साथ, मुंबई में अब तक हुई कुल जांच की संख्या बढ़कर 87,45,957 तक पहुंच गई।

शहर में 297 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी मिलने के साथ ही ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 7,18,955 हो गई है। मरीजों के ठीक होने की औसत दर 97 प्रतिशत है।

इस साल, मुंबई में चार अप्रैल, 2021 को सबसे अधिक 11,163 दैनिक मामले आए थे, जबकि सबसे अधिक 90 मौतें एक मई, 2021 को हुई थीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू