देश की खबरें | स्टेडियम में आईपीएल मैचों के कवरेज को अभी अनुमति नहीं: बीसीसीआई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने गुरूवार को घोषणा की कि कोविड-19 महामारी के चलते मीडिया को स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें चरण के मैचों को कवर करने की अनुमति नहीं दी जायेगी लेकिन अगर हालात सुधरते हैं तो पाबंदियां हटायी जा सकती हैं।

नयी दिल्ली, आठ अप्रैल भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने गुरूवार को घोषणा की कि कोविड-19 महामारी के चलते मीडिया को स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें चरण के मैचों को कवर करने की अनुमति नहीं दी जायेगी लेकिन अगर हालात सुधरते हैं तो पाबंदियां हटायी जा सकती हैं।

लोकप्रिय टी20 लीग दर्शकों के बिना ही आयोजित की जा रही है। पीटीआई ने पहले खबर दी थी कि मीडिया को स्टेडियम में से मैचों को कवर करने की अनुमति नहीं दी जायेगी।

बीसीसीआई ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘स्वास्थ्य और सुरक्षा चिंताओं को देखते हुए मीडियाकर्मी मैचों और टीम के अभ्यास सत्रों को को कवर करने के लिये स्टेडियम में प्रवेश नहीं कर सकते। ’’

इसमें कहा गया, ‘‘अगर स्वास्थ्य और सुरक्षा परिस्थितियां सत्र के अंत में ठीक हो जाती हैं तो मीडिया को टूर्नामेंट के कवरेज के लिये स्टेडियम में प्रवेश की अनुमति दी जा सकती है। यह घोषणा आने वाले समय में की जायेगी। ’’

बीसीसीआई मीडिया को प्रत्येक मैच के बाद वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस की सुविधा मुहैया करायेगा।

आईपीएल शुक्रवार से गत चैम्पियन मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच मैच से शुरू हो रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Score Update: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\