देश की खबरें | विधेयकों पर न्यायालय का फैसला लोकतंत्र और संघवाद की जीत: केरल के कानून मंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल के कानून मंत्री पी. राजीव ने रविवार को कहा कि राज्य विधानसभाओं द्वारा पारित विधेयकों के संबंध में राज्यपालों के लिए समय सीमा तय करने वाला उच्चतम न्यायालय का फैसला लोकतंत्र को कायम रखने वाला फैसला है।

कोच्चि/कोझिकोड, 13 अप्रैल केरल के कानून मंत्री पी. राजीव ने रविवार को कहा कि राज्य विधानसभाओं द्वारा पारित विधेयकों के संबंध में राज्यपालों के लिए समय सीमा तय करने वाला उच्चतम न्यायालय का फैसला लोकतंत्र को कायम रखने वाला फैसला है।

राजीव ने कहा कि उच्चतम न्यायालय का यह निर्णय अन्य देशों में प्रचलित नियमों, पूर्व में सुनाए गए फैसलों तथा सरकारिया आयोग, पंछी आयोग और वेंकटचलैया आयोग सहित विभिन्न आयोगों की सिफारिशों की गहन जांच के बाद आया है।

राजीव ने कोच्चि में संवाददाताओं से कहा, ‘‘कानून के छात्र होने के नाते मुझे लगता है कि यह काफी व्यापक निर्णय है, जिसमें सभी पहलुओं की व्यापक रूप से जांच की गई है। यह लोकतंत्र और संघवाद सहित संविधान के मूल सिद्धांतों को और मजबूत करता है।’’

उन्होंने कहा कि उच्चतम न्यायालय ने स्पष्ट कर दिया है कि राज्यपाल को राज्य के हितों के अनुरूप कार्य करना चाहिए।

इस बीच, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की राज्य हकाई के सचिव एम वी गोविंदन ने भी विधानमंडल द्वारा पारित विधेयकों के संबंध में शीर्ष अदालत के फैसले की सराहना की।

उन्होंने कोझिकोड में संवाददाताओं से कहा, ‘‘ भारत में बढ़ती फासीवादी प्रवृत्तियों और नरेन्द्र मोदी सरकार के हिंदुत्व एजेंडे को लागू करने के जारी प्रयासों की पृष्ठभूमि में उच्चतम न्यायालय का फैसला देश को कानून के शासन में आशा देता है।’’

दरअसल उच्चतम न्यायालय ने हाल के अपने एक निर्णय में पहली बार यह निर्धारित किया है कि राज्यपाल द्वारा रोके गए और राष्ट्रपति के विचारार्थ सुरक्षित रखे गए विधेयकों पर उन्हें तीन महीने की अवधि के भीतर निर्णय लेना चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड