जरुरी जानकारी | दिल्ली मेट्रो- डीएएमईपीएल मामले में बैंकों की याचिका पर 21 फरवरी को सुनवाई करेगी अदालत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. दिल्ली उच्च न्यायालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह दिल्ली एयरपोर्ट मेट्रो एक्सप्रेस प्राइवेट लि. (डीएएमईपीएल) की दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) के खिलाफ कार्यवाही पर कुछ बैंकों की अर्जी को लेकर 21 फरवरी को सुनवाई करेगा। यह मामला डीएएमईपीएल के पक्ष में 4,600 करोड़ रुपसे से अधिक राशि लौटाये जाने को लेकर न्यायाधिकरण के फैसले से जुड़ा है।

नयी दिल्ली, 17 फरवरी दिल्ली उच्च न्यायालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह दिल्ली एयरपोर्ट मेट्रो एक्सप्रेस प्राइवेट लि. (डीएएमईपीएल) की दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) के खिलाफ कार्यवाही पर कुछ बैंकों की अर्जी को लेकर 21 फरवरी को सुनवाई करेगा। यह मामला डीएएमईपीएल के पक्ष में 4,600 करोड़ रुपसे से अधिक राशि लौटाये जाने को लेकर न्यायाधिकरण के फैसले से जुड़ा है।

वरिष्ठ वकील रामजी श्रीनिवासन ने न्यायाधीश सुरेश कुमार कैत को बताया कि वह परियोजना के लिये कर्ज देने वाली दो संस्थाओं का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और एक आवेदन दायर किया है जिसे सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया जा सकता है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि पैसा फिलहाल संबंधित बैंकों के पास रखा जाए न कि उसे वितरित किया जाए।

वकील ने कहा, ‘‘दिल्ली एयरपोर्ट मेट्रो के पक्ष में निर्णय आया है। इसके तहत डीएमआरसी को लगभग 6,000 करोड़ रुपये का भुगतान करना है। इसमें से उन्होंने 1000 करोड़ रुपये जमा कर आदेश के पहले भाग का अनुपालन किया है ... शेष राशि है और दिल्ली हवाई अड्डे ने मेरे संस्थानों से पैसा लिया है...।’’

उन्होंने कहा कि मामले में निर्णय किसी के भी पक्ष में जाए, यह तय है कि हमारा पैसा उनके पास बकाया है।

न्यायाधीश कैत ने कहा, ‘‘....हम इस आवेदन पर विचार करेंगे।’’

उन्होंने कहा कि मामले में 21 फरवरी को सुनवाई होगी और डीएमआरसी से बैंक खाता ब्योरे को लेकर दायर हलफनामे को रिकॉर्ड में लाने को कहा है।

इसी सप्ताह, अदालत ने डीएमआरसी को अपने कोष और बही-खाते का ब्योरा देने को कहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी