देश की खबरें | अदालत ने फिरोज नाडियाडवाला की पत्नी को न्यायिक हिरासत में भेजा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. एक विशेष अदालत ने सोमवार को बॉलीवुड निर्माता फिरोज नाडियाडवाला की पत्नी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने रविवार को नाडियाडवाला के जुहू आवास पर कथित तौर पर गांजा जब्त करने के बाद उनकी पत्नी को गिरफ्तार किया था।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, नौ नवंबर एक विशेष अदालत ने सोमवार को बॉलीवुड निर्माता फिरोज नाडियाडवाला की पत्नी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने रविवार को नाडियाडवाला के जुहू आवास पर कथित तौर पर गांजा जब्त करने के बाद उनकी पत्नी को गिरफ्तार किया था।

वहीं, आरोपी ने न्यायिक हिरासत के तहत जेल भेजे जाने के बाद एक आवेदन दायर कर जमानत की गुहार लगाई।

यह भी पढ़े | पश्चिम बंगाल: दार्जिलिंग में 21 किलो वजन के सोने के 130 बिस्किट के साथ तीन लोग गिरफ्तार: 9 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

एक विशेष एनडीपीएस अधिनियम अदालत उनकी जमानत याचिका पर मंगलवार को सुनवाई करेगी।

एनसीबी के दल ने रविवार को नाडियाडवाला के आवास की तलाशी ली और वहां से दस ग्राम गांजा जब्त किया था।

यह भी पढ़े | Jharkhand: जमशेदपुर में 3 साल की बच्ची से दुष्कर्म, पुलिस ने मामले में नाबालिग आरोपी को हिरासत में लिया.

अधिकारियों ने कहा था कि प्रतिबंधित पदार्थ को वाहिद अब्दुल कादिर शेख उर्फ सुल्तान से खरीदा गया था, जिसे पहले गिरफ्तार किया जा चुका है।

अधिकारियों ने बताया था, ‘‘फिरोज नाडियाडवाला की पत्नी शबाना सईद को एनडीपीएस की धारा 67 के तहत नोटिस जारी किया गया था। उनका बयान दर्ज करने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India TV के चेयरमैन रजत शर्मा की बेटी दिशा ने मुंबई में सुदर्शन एमजे से रचाई शादी, PM मोदी, शाहरुख, सलमान समेत कई बड़े चेहरे हुए शामिल; देखें वीडियो

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match T20 Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

RCB vs CSK, IPL 2026 11th Match Pitch Report: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या चेन्नई सुपरकिंग्स के गेंदबाज मचाएंगे कहर? रोमांचक मुकाबले से पहले यहां जानें पिच रिपोर्ट

Nitish Kumar: बिहार के बाद नीतीश कुमार का दिल्ली होगा अब नया ठिकाना, CM पद से इस्तीफे के बाद 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सदस्यता की शपथ