देश की खबरें | झारखंड के पूर्व मंत्री की जमानत याचिका पर न्यायालय ने केंद्र से जवाब मांगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय ने झारखंड के पूर्व मंत्री एनोस एक्का की जमानत याचिका पर केंद्र से जवाब मांगा है। धन शोधन के एक मामले में दोष साबित होने के बाद एक्का जेल में सात साल की सजा काट रहे हैं।

नयी दिल्ली, 23 अक्टूबर उच्चतम न्यायालय ने झारखंड के पूर्व मंत्री एनोस एक्का की जमानत याचिका पर केंद्र से जवाब मांगा है। धन शोधन के एक मामले में दोष साबित होने के बाद एक्का जेल में सात साल की सजा काट रहे हैं।

एक्का ने झारखंड उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती देते हुए एक अपील दायर की थी, जिस पर न्यायमूर्ति इंदिरा बनर्जी और न्यायमूर्ति जे के माहेश्वरी की पीठ ने केंद्र को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

अदालत ने केंद्र को आठ नवंबर 2021 तक जवाब देने को कहा है।

झारखंड के पूर्व मंत्री एक्का ने उच्च न्यायालय के 24 अगस्त 2020 के आदेश को चुनौती दी थी जिसमें उन्हें जमानत देने से अदालत ने इनकार कर दिया था।

धन शोधन रोकथाम संबंधी रांची की एक विशेष अदालत ने एक्का को धन शोधन के एक मामले में सात साल कैद की सजा सुनाई थी और उन पर दो करोड़ रूपये का जुर्माना लगाया था।

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा एवं अन्य से जुड़े धन शोधन के मामले के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय एक्का की भी जांच कर रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Meenu Batra: अमेरिका में 35 साल से रह रही भारतीय महिला को डिपोर्ट करने की तैयारी, बेटे के अमेरिकी सेना में होने के बावजूद ICE ने किया गिरफ्तार

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी