देश की खबरें | धार्मिक स्थलों को खोलने की याचिका पर न्यायालय ने केन्द्र से मांगा जवाब

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय ने कोविड-19 महामारी की वजह से देश भर में बंद किये गये धार्मिक स्थलों को अब खोलने के लिये दायर याचिका पर बुधवार को केन्द्र से जवाब मांगा।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, नौ सितंबर उच्चतम न्यायालय ने कोविड-19 महामारी की वजह से देश भर में बंद किये गये धार्मिक स्थलों को अब खोलने के लिये दायर याचिका पर बुधवार को केन्द्र से जवाब मांगा।

प्रधान न्यायाधीश एस ए बोबडे, न्यायमूर्ति ए एस बोपन्ना और न्यायमूति वी रामासुब्रमणियन की पीठ ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से मामले की सुनवाई करते हुये गृह मंत्रालय को नोटिस जारी किया।

यह भी पढ़े | Congress Attacks on Modi Govt: कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया अनौपचारिक क्षेत्र को बर्बाद करने का आरोप, कहा- 40 करोड़ कामगार गरीबी के मुहाने पर है.

देश में सभी धार्मिक स्थलों को खोलने की अनुमति के लिये अहमदाबाद स्थित ‘गीतार्थ गंगा ट्रस्ट’ ने न्यायालय में याचिका दायर की है।

पीठ ने कहा, ‘‘हम संभावना तलाशने के लिये नोटिस जारी कर रहे हैं।’’

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: तेजस्वी यादव ने बेरोजगारी के खिलाफ की रात 9 बजे ‘लालटेन’ जलाने की अपील.

यह ट्रस्ट एक धार्मिक शोध संस्थान है और इसने अधिवक्ता सुरजेन्दु संकर दास के माध्यम से याचिका दायर की है।

याचिका में कहा गया है कि इसे दायर करने का एकमात्र उद्देश्य देश में भारत के नागरिकों के धार्मिक स्थलों को पूजा अर्चना के लिये संविधान के अनुच्छेद 14, 19(1)(क) और (ख) , 25, 26 और 21 में प्रदत्त मौलिक अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित कराना है।

अनूप

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\