देश की खबरें | न्यायालय का कोविड-19 के कारण सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा स्थगित करने से इंकार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय ने कोविड-19 महामारी और देश के कई राज्यों में बाढ़ से उत्पन्न गंभीर स्थिति के मद्देनजर चार अक्टूबर को होने वाली संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा, 2020 को स्थगित करने से बुधवार को इंकार कर दिया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 30 सितंबर उच्चतम न्यायालय ने कोविड-19 महामारी और देश के कई राज्यों में बाढ़ से उत्पन्न गंभीर स्थिति के मद्देनजर चार अक्टूबर को होने वाली संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा, 2020 को स्थगित करने से बुधवार को इंकार कर दिया।

न्यायमूर्ति ए एम खानविलकर, न्यायमूर्ति बी आर गवई और न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी की पीठ ने केन्द्र से कहा कि वह उन अभ्यर्थियों को एक अवसर और प्रदान करने पर विचार करे जो कोविड महामारी की वजह से परीक्षा के लिये अपने अंतिम प्रयास में उपस्थित नहीं हो सकते हैं।

यह भी पढ़े | बीजेपी नेता भूपेंद्र यादव ने कहा- बिहार में NDA गठबंधन के तहत, BJP,JDU,LJP एक साथ मिलकर लड़ेगी चुनाव: 30 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पीठ ने सिविल सेवा की 2020 की परीक्षा को 2021 के साथ मिलाकर आयोजित करने पर विचार करने से इंकार कर दिया और कहा कि इसका प्रतिकूल असर होगा।

पीठ कोविड-19 महामारी और बाढ़ के हालात की वजह से आयोग की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा, 2020 को दो से तीन महीने के लिये स्थगित करने के वास्ते दायर याचिका पर सुनवाई कर रही थी।

यह भी पढ़े | Hathras Gangrape: BJP नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कानपुर एनकाउंटर की तरफ किया इशारा, कहा- वह योगी का प्रदेश है कभी भी गाड़ी पलट जाती है.

संघ लोक सेवा आयोग ने इसका विरोध करते हुये कहा था कि चार अक्टूबर को परीक्षा के आयोजन के लिये सभी जरूरी तैयारियां कर ली गयी हैं।

पीठ ने कहा कि हाल ही में प्राधिकारियों ने निर्धारित प्रोटोकाल का पालन करते हुये कुछ सार्वजनिक सेवाओं की परीक्षाओं का सफलतापूर्वक आयोजन किया है और इसका पालन करके यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षाओं का आयोजन करना संभव है।

कोविड-19 की वजह से कोचिंग और दूसरी सुविधाओं का लाभ उठाने से वंचित रहने की दलीलों पर न्यायालय ने कहा कि उनके लिये ऑनलाइन पर सामग्री उपलब्ध होने का जिक्र किया।

शीर्ष अदालत ने कहा कि उसने केन्द्र की ओर से पेश अतिरक्त सॉलिसीटर जनरल एस वी राजू से उन अभ्यर्थियों को एक अवसर और देने पर विचार करने के लिये कहा है जो परीक्षा के लिये अपने अंतिम प्रयास में उपस्थित नहीं हो सकते हैं।

पीठ ने कहा कि इस संबंध में कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग ही अंतिम निर्णय ले सकता है।

कोविड-19 के संदिग्ध संक्रमितों के परीक्षा में शामिल होने के सवाल पर पीठ ने कहा कि इस क्षेत्र में शामिल होना संभव नहीं है क्योंकि मरीज के पृथकवास के लिये भी मेडिकल एसओपी की जरूरत होगी।

पीठ ने कहा कि यूपीएससी ने खांसी और सर्दी से परेशान अभ्यर्थियों के लिये अलग व्यवस्था की है।

न्यायालय ने 28 सितंबर को आयोग से कोविड-19 को ध्यान में रखते हुये सिविल सर्विसेज प्रारंभिक परीक्षा की तैयारियों के बारे में जानकारी मांगी थी।

यूपीएससी का कहना था कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यह परीक्षा 31 मई को होनी थी लेकिन इसे उस वक्त स्थगित करने के बाद अंतत: चार अक्ट्रबर को कराने का निर्णय किया गया है।

आयोग ने स्पष्ट शब्दों में कहा था कि ये भारत सरकार की मुख्य सेवाओं के लिये परीक्षा है और इसे अब स्थगित करना असंभव है।

याचिकाकर्ताओं ने कोविड-19 संक्रमण के मामलों में कमी होने और देश के विभिन्न हिस्सों में बाढ़ की स्थिति में सुधार होने तक दो-तीन महीने के लिये ये परीक्षायें स्थगित करने का अनुरोध किया था।

याचिका में यह दलील भी दी गयी थी कि संघ लोक सेवा आयोग द्वारा परिवर्तित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा कराने का निर्णय याचिकाकर्ताओं और उनकी ही तरह के दूसरे व्यक्तियों को जनता की सेवा करने के लिये अपना पेशा चुनने के बारे में संविधान के अनुच्छेद 19 (1)(जी) में प्रदत्त मौलिक अधिकार का हनन करता है।

याचिका के अनुसार सात घंटे की ऑफलाइन परीक्षा में देश के 72 शहरों में बने परीक्षा केन्द्रों में करीब छह लाख अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे।

याचिका के अनुसार सिविल सेवाओं में भर्ती के लिये आयोजित होने वाली यह परीक्षा शैक्षणिक परीक्षा से भिन्न है और अगर इसे कुछ समय के लिये स्थगित किया जाता है तो इससे किसी प्रकार के शैक्षणिक सत्र में विलंब होने जैसा सवाल नहीं उठता है।

याचिका में यह भी तर्क दिया गया था कि अभ्यर्थियों के गृह नगर में परीक्षा केन्द्र नहीं होने की वजह से कई परीक्षार्थियों को रहने के लिये पीजी की सुविधा और सुरक्षित स्वास्थ्य से जुड़ी अनेक अकल्पनीय परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

अनूप

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Preview: चौथे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-2 की बराबरी करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Live Score Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Winner Prediction: चौथे टी20 मुकाबले में जीत से दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी न्यूजीलैंड, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\