देश की खबरें | उच्च न्यायलय परिसर से लैपटॉप, आईपैड चुराने की आरोपी महिला को ज़मानत देने से अदालत का इनकार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी की एक अदालत ने दिल्ली उच्च न्यायालय परिसर से जुलाई में एक लैपटॉप एवं एक आईपैड चुराने की आरोपी महिला को ज़मानत देने से इनकार कर दिया।

नयी दिल्ली, 14 अगस्त राष्ट्रीय राजधानी की एक अदालत ने दिल्ली उच्च न्यायालय परिसर से जुलाई में एक लैपटॉप एवं एक आईपैड चुराने की आरोपी महिला को ज़मानत देने से इनकार कर दिया।

मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट पारस दलाल ने आरोपी बाला सरस्वती को राहत देने से इनकार करते हुए कहा कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में ‘साफ तौर पर दिख’ रहा है कि आरोपी उस बैग को उठा रही है जिसमें लैपटॉप और आई पैड रखा था तथा उच्च न्यायालय के गेट नम्बर सात से ऑटो ले रही है।

शिकायतकर्ता तथा अभियोजन ने आरोपी के ज़मानत आवेदन का इस आधार पर विरोध किया कि वह आदतन अपराधी है जो उच्च न्यायालय में अदालत कक्षों के बाहर से बैग चुराती है। इस मामले के अलावा उसके खिलाफ इसी तरह के अपराध के लिए कम से कम एक और प्राथमिकी दर्ज है।

अभियोजन ने दावा किया कि इसी तरह के दो अन्य मामलों में उसकी संलिप्तता का शक है।

न्यायाधीश ने 13 अगस्त को पारित आदेश में आरोपी के ज़मानत आवेदन को खारिज करते हुए कहा कि आरोपी इसी तरीके से अतीत में भी ऐसे ही अपराधों में शामिल रही है।

न्यायाधीश ने कहा कि जांच अधिकारी का अंदेशा सही है कि अगर आरोपी को ज़मानत दी जाती है तो वह फरार हो सकती है और गवाहों को धमका सकती है या ऐसे अपराधों में शामिल हो सकती है।

अदालत ने आरोपी की इस दलील को खारिज कर दिया कि वीडियो में दिख रही महिला वह नहीं है और उसे 26 अगस्त तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

अभियोजन के मुताबिक, आरोपी ने 10 जुलाई को उच्च न्यायालय की मुख्य इमारत की पहली मंजिल से विधि प्रशिक्षु का लैपटॉप और आईपैड कथित रूप से चुरा लिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी