देश की खबरें | अदालत ने बिंद्रा , सोमाया को महासंघों को कोष देने वाली समिति में रखा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली उच्च न्यायालय ने ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता अभिनव बिंद्रा और पूर्व हॉकी खिलाड़ी एम एम सोमाया को उस समिति में रखा है जिसकी देखरेख में एशियाई खेलों के लिये टीम चुनने के लिये खेल महासंघों को धनराशि आवंटन किया जायेगा ।

नयी दिल्ली, एक मई दिल्ली उच्च न्यायालय ने ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता अभिनव बिंद्रा और पूर्व हॉकी खिलाड़ी एम एम सोमाया को उस समिति में रखा है जिसकी देखरेख में एशियाई खेलों के लिये टीम चुनने के लिये खेल महासंघों को धनराशि आवंटन किया जायेगा ।

अदालत ने समिति को यह सुनिश्चित करने के लिये कहा है कि पैसा सिर्फ खिलाड़ियों और उनके अभ्यास पर खर्च हो । इसने यह भी स्पष्ट किया है कि सरकारी धन खिलाड़ियों के अभ्यास, यात्रा, उनके लिये कोचों के बंदोबस्त, उपकरण खरीदने और फिजियोथेरेपिस्ट जैसी सेवायें लेने पर ही खर्च किया जाये ।

मुख्य न्यायाधीश सतीश चंद्र शर्मा और न्यायाधीश सुब्रमण्यम प्रसाद ने कहा ,‘‘ सरकारी धन खेल महासंघों के पदाधिकारियों पर खर्च नहीं किया जायेगा जिनका खिलाड़ियों से कोई सरोकार नहीं है ।’’

पीठ ने तीन जून 2022 के अपने फैसले में संशोधन करते हुए यह आदेश दिया । अदालत ने उस समय केंद्र सरकार को निर्देश दिया था कि देश में खेलों के प्रशासन संबंधी कानून का पालन नहीं करने वाले राष्ट्रीय खेल महासंघों को कोई सहायता या धन नहीं दिया जाये ।

यह फैसला सीनियर एडवोकेट राहुल मेहरा की याचिका पर दिया गया । उन्होंने अक्टूबर 2020 में सरकार के उस फैसले को चुनौती दी थी जिसके तहत कई खेल महासंघों की मान्यता राष्ट्रीय खेल कोड का पालन नहीं करने के बावजूद बहाल कर दी गई थी ।

इस समय विभिन्न खेल महासंघों को धन के आवंटन पर निगरानी रखने वाली समिति में खेल विभाग के सचिव, भारतीय खेल प्राधिकरण के महानिदेशक और खेल विभाग के संयुक्त सचिव शामिल हैं । अदालत के 25 अप्रैल के फैसले के बाद इसमें बिंद्रा और सोमाया भी शामिल होंगे ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Chhattisgarh Horror: छत्तीसगढ़ में रूह कंपा देने वाली वारदात, पत्नी की हत्या कर कटा हुआ सिर लेकर गांव में घूमा शख्स; पुलिस ने किया गिरफ्तार

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Stats And Preview: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड