देश की खबरें | अदालत का आईआईटी-रूड़की के अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज नहीं करने का आदेश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को पुलिस को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी)-रूड़की के निदेशक अजित कुमार चतुर्वेदी सहित संस्थान के तीन अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज नहीं करने का आदेश दिया है। इन अधिकारियों पर संस्थान में धन के गबन के एक मामले में लिप्त होने का आरोप है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नैनीताल, आठ जनवरी उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को पुलिस को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी)-रूड़की के निदेशक अजित कुमार चतुर्वेदी सहित संस्थान के तीन अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज नहीं करने का आदेश दिया है। इन अधिकारियों पर संस्थान में धन के गबन के एक मामले में लिप्त होने का आरोप है।

न्यायमूर्ति रमेश चंद्र खुल्बे ने आईआईटी-रूडकी के निदेशक चतुर्वेदी, डीन मनीष श्रीखंडे और सहायक रजिस्ट्रार जितेंद्र डिमरी के खिलाफ प्राथमिकी नही दर्ज करने का पुलिस को निर्देश देते हुए राज्य सरकार से इस मामले में तीन सप्ताह के भीतर जवाब मांगा है।

इससे पहले, रूडकी में अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने इन अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश दिए थे। इन अधिकारियों ने इस आदेश को उच्च न्यायालय में चुनौती दी है।

संस्थान के एक सेवानिवृत्त कर्मचारी ने रूडकी के अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में एक याचिका दायर करके आईआईटी रूडकी के निदेशक, डीन और सहायक रजिस्ट्रार पर संस्थान में एक करोड पांच लाख रुपये का गबन करने का आरोप लगाया था। यह सेवानिवृत्त कर्मचारी संस्थान में कर्मचारी संगठन का एक पदाधिकारी भी रह चुका है।

इस मामले में विभागीय जांच के आधार पर गबन के के दोषी पाए गए वरिष्ठ सहायक धीरज उपाध्याय को बर्खास्त किये जाने के बाद मनपाल शर्मा नाम का यह व्यक्ति ने इन आरोपों के साथ अदालत का दरवाजा खटखटाया।

उच्च न्यायालय में मामले की सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता अधिकारियों के वकील विपुल शर्मा ने दलील दी कि एक ही अपराध के लिए कई प्राथमिकियां दर्ज करना कानून के खिलाफ है।

उन्होंने कहा कि अगर मामले में अन्य लोग भी लिप्त पाए जाते हैं तो उनके नाम प्राथमिकी में बाद में जोडे जा सकते हैं।

वकील शर्मा ने यह भी कहा कि ये आरोप आधारहीन, अप्रमाणित और बिना किसी सबूत के लगाए गए हैं और प्रतिष्ठित संस्थान की प्रतिष्ठा को धूमिल करने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे हैं।

सं दीप्ति

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी