देश की खबरें | कर चोरी के मामले में कार्ति और उनकी पत्नी की अपील पर आयकर विभाग को न्यायालय का नोटिस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय ने कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम और उनकी पत्नी की कर चोरी से संबंधित मामला सांसदों-विधायकों के निमित्त बनी विशेष अदालत को सौंपे जाने के खिलाफ दायर अपील पर सोमवार को आय कर विभाग को नोटिस जारी किया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 16 नवंबर उच्चतम न्यायालय ने कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम और उनकी पत्नी की कर चोरी से संबंधित मामला सांसदों-विधायकों के निमित्त बनी विशेष अदालत को सौंपे जाने के खिलाफ दायर अपील पर सोमवार को आय कर विभाग को नोटिस जारी किया।

न्यायमूर्ति अशोक भूषण और न्यायमूर्ति आर सुभाष रेड्डी की पीठ ने मद्रास उच्च न्यायालय के फैसले के खिलाफ पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम के सांसद पुत्र कार्ति चिदंबरम की अपील पर नोटिस जारी किया।

यह भी पढ़े | Bihar: बिहार में हार के लिए SP ने कांग्रेस को ठहराया जिम्मेदार, बोलीं- प्रदर्शन अच्छा होतो तो महागठबंधन की बनती सरकार.

उच्च न्यायालय ने आयकर कानून के तहत दो आपराधिक शिकायतों और सांसद-विधायकों के लिये बनी विशेष अदालत में लंबित कार्यवाही निरस्त करने के लिये कार्ति और उनकी पत्नी की याचिका खारिज कर दी थी।

पीठ ने अपने आदेश में कहा, ‘‘नोटिस जारी किया जाये। इसका जवाब दो सप्ताह में देना है। याचिकाकर्ता इन याचिकाओं की प्रति सालिसीटर जनरल के कार्यालय में दे सकते हैं।’’

यह भी पढ़े | जम्मू-कश्मीर: आतंकियों ने कुलगाम के एक पुलिस पोस्ट पर ग्रेनेड से किया हमला, कोई हताहत नहीं: 16 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

यह मामला 2015 में कार्ति द्वारा 6.38 करोड़ रूपए और उनकी पत्नी श्रीनिधि चिदंबरम द्वारा 1.35 करोड़ रूपए की आमदनी की कथित रूप से घोषणा नहीं करने से संबंधित है।

आय कर विभाग के अनुसार कार्ति और उनकी पत्नी को मुत्तूकडू में जमीन बेचने से नकद राशि मिली थी लेकिन उन्होंने आय कर रिटर्न में इसकी जानकारी नहीं दी थी। कार्ति 2019 में शिवगंगा संसदीय क्षेत्र से लोकसभा के लिये निर्वाचित हुये हैं।

चेन्नई स्थित आय कर विभाग के उप निदेशक ने याचिकाकर्ताओं के खिलाफ 12 सितंबर, 2018 को आर्थिक अपराधों के अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत मे आय कर कानून की धारा 276 (1) और 277 के तहत अपराध के लिये शिकायत दायर की थी।

अनूप

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी राजस्थान रॉयल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Score Update: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट