देश की खबरें | न्यायालय ने धन शोधन मामले में ईडी की कठोर कार्रवाई से मीडिया कारोबारी राघव बहल को संरक्षण प्रदान किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय ने मीडिया कारोबारी राघव बहल के खिलाफ दर्ज धन शोधन के एक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की किसी कठोर कार्रवाई से बुधवार को उन्हें संरक्षण प्रदान किया।

नयी दिल्ली,15 दिसंबर उच्चतम न्यायालय ने मीडिया कारोबारी राघव बहल के खिलाफ दर्ज धन शोधन के एक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की किसी कठोर कार्रवाई से बुधवार को उन्हें संरक्षण प्रदान किया।

दिल्ली उच्च न्यायालय ने मामला रद्द करने का अनुरोध करने वाली बहल की याचिका पर तीन दिसंबर को ईडी को नोटिस जारी किया था, हालांकि अदालत ने उन्हें अंतरिम संरक्षण संबंधी को कोई आदेश देने से इनकार कर दिया था।

प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) एन.वी. रमण की अध्यक्षता वाली पीठ ने बहल के मामले का प्रतिनिधित्व कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता विकास सिंह की दलीलों पर संज्ञान लेने के बाद बुधवार को आदेश दिया, ‘‘नोटिस जारी किया जाए। इस बीच, कोई कठोर कार्रवाई नहीं की जाए। ’’

शीर्ष अदालत ने बहल की नयी याचिका मुद्दे पर लंबित याचिका के साथ संलग्न करने का भी आदेश दिया। वरिष्ठ अधिवक्ता ने दलील दी , ‘‘एक विशेष अनुमति याचिका (एसएलपी) दायर की गई क्योंकि उच्च न्यायालय ने मुझे संरक्षण प्रदान नहीं किया।’’

उच्च न्यायालय ने तीन दिसंबर को ईडी को याचिका पर अपना जवाब दाखिल करने के लिए तीन हफ्तों का वक्त दिया था। याचिका के जरिए धन शोधन मामला रद्द करने के अलावा जांच अधिकारी (आईओ) द्वारा बहल को जारी नोटिस को भी चुनौती दी गई है।

बहल के वकील ने दलील दी थी, ‘‘क्या माननीय न्यायाधीश कोई कठोर कदम नहीं उठाने का वैसा ही आदेश जारी करेंगे, जैसा कि उच्चतम न्यायालय ने दिया था (मूल अपराध से जुड़े मामले में)?’’

उच्च न्यायालय के न्यायाधीश ने कहा था , ‘‘मैं इस पर विचार नहीं करूंगा, श्रीमान।’’ साथ ही, विषय की अगली सुनवाई के लिए 27 जनवरी की तारीख दे दी।

याचिकाकर्ता के खिलाफ ईडी का मामला आयकर विभाग की एक शिकायत से उपजा है और यह लंदन में एक अघोषित संपत्ति की खरीद में कथित धन शोधन से संबद्ध है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू