देश की खबरें | अदालत ने रिया, शोविक की न्यायिक हिरासत 20 अक्टूबर तक बढ़ाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई की एक अदालत ने अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती की न्यायिक हिरासत की अवधि मंगलवार को 20 अक्टूबर तक बढ़ा दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, छह अक्टूबर मुंबई की एक अदालत ने अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती की न्यायिक हिरासत की अवधि मंगलवार को 20 अक्टूबर तक बढ़ा दी।

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से संबंधित मादक पदार्थों की जांच के सिलसिले में स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने इन दोनों को गिरफ्तार किया था।

यह भी पढ़े | हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला हुए कोविड-19 से संक्रमित: 6 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

एक विशेष एनडीपीएस अदालत ने एनसीबी द्वारा गिरफ्तार अभिनेत्री रिया और उनके भाई शोविक तथा अन्य आरोपियों की न्यायिक हिरासत की अवधि 20 अक्टूबर तक बढ़ा दी।

विशेष अदलत ने इससे पहले अभिनेत्री और उनके भाई की जमानत याचिकाओं को खारिज कर दिया था।

यह भी पढ़े | Bihar Election 2020: बीजेपी नेता राजेंद्र सिंह LJP में शामिल हुए, इस सीट से लड़ सकते हैं चुनाव.

इसके बाद उन्होंने जमानत के लिए बम्बई उच्च न्यायालय का रूख किया था। उच्च न्यायालय ने उनकी याचिकाओं पर अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था।

गौरतलब है कि राजपूत (34) गत 14 जून को बांद्रा स्थित अपने आवास पर मृत मिले थे।

केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) अभिनेता को आत्महत्या के लिए कथित तौर पर उकसाने के लिए रिया चक्रवर्ती और अन्य के खिलाफ एक मामले की अलग से जांच कर रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\