देश की खबरें | अदालत ने न्यायालय की व्यवस्था का हवाला देते हुए सुशांत मामले में जनहित याचिकाओं का निस्तारण किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बंबई उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सीबीआई जांच समेत अनेक राहतों के अनुरोध वाली जनहित याचिकाओं का शुक्रवार को निस्तारण कर दिया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 21 अगस्त बंबई उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सीबीआई जांच समेत अनेक राहतों के अनुरोध वाली जनहित याचिकाओं का शुक्रवार को निस्तारण कर दिया।

मुख्य न्यायाधीश दीपांकर दत्ता और न्यायमूर्ति रेवती मोहिते-डेरे की पीठ ने कहा कि उच्चतम न्यायालय ने पहले ही सीबीआई को मामले की जांच का निर्देश दे दिया है और इस तथ्य पर विचार करने के बाद इस अदालत के लिए निर्णय करने को कुछ बचता नहीं है।

यह भी पढ़े | COVID-19 Negative Report Must For Punjab MLAs: विधानसभा सत्र अटैंड करने के लिए विधायकों और मंत्रियों को साथ लानी होगी कोरोना निगेटिव रिपोर्ट.

पीठ ने यह भी कहा कि अगर याचिकाकर्ताओं को लगता है कि महाराष्ट्र सरकार, मुंबई पुलिस या बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) सीबीआई के साथ सहयोग नहीं कर रहे, तो वे उच्चतम न्यायालय जा सकते हैं।

एक याचिकाकर्ता के वकील सुभाष झा ने जांच के लिए मुंबई आने पर बिहार पुलिस के एक अधिकारी को बीएमसी द्वारा पृथक-वास में रहने को मजबूर करने की घटना का जिक्र किया और कहा कि निगम जांच के लिए मुंबई आने वाले सीबीआई के अधिकारियों के साथ भी ऐसा ही कर सकती है।

यह भी पढ़े | Uttar Pradesh Bypolls 2020: अमर सिंह के निधन के बाद खाली राज्यसभा सीट पर 11 सितंबर को होगा उपचुनाव.

हालांकि पीठ ने कहा कि झा महज आशंका व्यक्त कर रहे हैं और वास्तव में बीएमसी ने ऐसा किया है तो वह उच्चतम न्यायालय जा सकते हैं।

अदालत विधि छात्र द्विवेंद्र दुबे और वकील प्रियंक टिबरेवाल की दो याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी।

सीबीआई के एक दल ने मुंबई पहुंचकर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में जांच शुरू कर दी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\