देश की खबरें | अदालत ने नैनीताल में यातायात संबंधी भीड़ कम करने के लिए तत्काल कदम उठाने का दिया निर्देश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने नैनीताल में जोशीमठ जैसी स्थिति उत्पन्न होने की आशंका के विरूद्ध चेतावनी दी है तथा प्रशासन को पर्यटकों के काफी आवागमन वाले सीजन के दौरान शहर में यातायात भीड़ कम करने के लिए तत्काल उपाय करने को कहा है।

नैनीताल (उत्तराखंड), नौ जून उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने नैनीताल में जोशीमठ जैसी स्थिति उत्पन्न होने की आशंका के विरूद्ध चेतावनी दी है तथा प्रशासन को पर्यटकों के काफी आवागमन वाले सीजन के दौरान शहर में यातायात भीड़ कम करने के लिए तत्काल उपाय करने को कहा है।

जोशीमठ जमीन धंसने , खेतों एवं सड़कों पर दरारें पड़ जाने के कारण इस साल के प्रारंभ में सुर्खियों में था।

इन दिनों गर्मी बढ़ने के साथ ही बड़ी संख्या में पर्यटक नैनीताल पहुंच रहे हैं जिससे इस लोकप्रिय पर्यटक स्थल पर अक्सर लंबा-लंबा जाम लग रहा है।

नैनीताल के यातायात के मामले का स्वत: ही जनहित याचिका के रूप में संज्ञान लेते हुए मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी और न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की पीठ ने कहा कि इस मुद्दे का त्वरित समाधान किया जाना चाहिए अन्यथा नैनीताल के सामने जोशीमठ जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

अदालत ने यातायात जाम की समस्या के समाधान के तौर पर शहर में साइकिल रिक्शा के स्थान पर तत्काल ई -रिक्शा को चलाने का आदेश दिया क्योंकि हर वर्ष यातायात की स्थिति बिगड़ती ही जा रही है।

अदालत ने कहा कि सरकार को पैडल वाले रिक्शों को हटाने के लिए दो सप्ताह के अंदर कम से कम 50 ई-रिक्शा का प्रबंध करना चाहिए। अदालत का कहना था कि ई-रिक्शा के आवंटन में पैडल रिक्शा चालकों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

बृहस्पतिवार को जनहित याचिका की सुनवाई के दौरान मौजूद नैनीताल की सर्किल अधिकारी विभा दीक्षित ने अदालत को आश्वासन दिया कि शहर में यातायात का उपयुक्त प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए सभी प्रयास किये जाएंगे।

कैंची धाम में 14 जून से शुरू हो रहे मेले से इस लोकप्रिय पर्यटन स्थल की यातायात परेशानियां और बढ़ेंगी। देशभर से श्रद्धालु कैंची धाम में बाबा नीम करोली के आश्रम में पहुंचेंगे।

अदालत ने निर्देश दिया कि भोवाली के सर्किल अधिकारी कैंची धाम में सुचारू यातायात संचालन के लिए जिम्मेदार होंगे। अदालत ने यह भी निर्देश दिया कि काठगोदाम और कलाडुंगी में पर्यटकों की खातिर पार्किंग व्यवस्था एवं शटल सेवाओं का इंतजाम किया जाए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Akshaya Tritiya Gold Auction: अक्षय तृतीया के मौके पर सिद्धिविनायक मंदिर में सोने की नीलामी, भक्तों को बप्पा के आभूषण खरीदने का मौका

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Streaming: आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें