देश की खबरें | एनएचएआई को राजमार्गों पर अनधिकृत कब्जा रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने का न्यायालय का निर्देश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को राजमार्ग की भूमि पर अनधिकृत कब्जे को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने और गश्त करने के लिए पुलिस अधिकारियों की निगरानी टीम बनाने का निर्देश दिया है।

नयी दिल्ली, 22 मई उच्चतम न्यायालय ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को राजमार्ग की भूमि पर अनधिकृत कब्जे को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने और गश्त करने के लिए पुलिस अधिकारियों की निगरानी टीम बनाने का निर्देश दिया है।

शीर्ष अदालत ने केंद्र को प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया पर ‘राजमार्गयात्रा’ मोबाइल ऐप्लिकेशन की उपलब्धता का व्यापक प्रचार करने का भी निर्देश दिया है।

एनएचएआई ने ‘राजमार्गयात्रा’ मोबाइल ऐप्लिकेशन पेश किया है जिसका उद्देश्य राष्ट्रीय राजमार्ग उपयोगकर्ताओं के लिए व्यापक जानकारी और प्रभावी शिकायत निवारण प्रदान करना है।

न्यायमूर्ति अभय एस. ओका और न्यायमूर्ति ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की पीठ ने कहा कि राजमार्गों पर टोल और फूड प्लाजा पर मोबाइल ऐप्लिकेशन की उपलब्धता के बारे में जानकारी प्रमुखता से प्रदर्शित की जानी चाहिए।

पीठ ने कहा, ‘‘हम संयुक्त सचिव (राजमार्ग) को निर्देश देते हैं कि वह ‘राजमार्गयात्रा’ मोबाइल ऐप्लिकेशन पर दर्ज शिकायतों की विभिन्न श्रेणियों का विवरण दर्ज करें, जिसमें राजमार्ग की भूमि पर अनधिकृत कब्जे से संबंधित शिकायतें और उनपर की गई कार्रवाई शामिल हों।’’

पीठ ने कहा, ‘‘हम एनएचएआई को राजमार्गों पर अनधिकृत कब्जे से संबंधित शिकायतों की रिपोर्टिंग के लिए शिकायत निवारण पोर्टल बनाने के संबंध में अनुपालन रिपोर्ट देने का निर्देश देते हैं। अनुपालन हलफनामे तीन महीने के भीतर दायर किए जाने चाहिए।’’

शीर्ष अदालत ने राजमार्ग प्रशासन को राष्ट्रीय राजमार्गों के निरीक्षण के लिए टीम के गठन के संबंध में एक विस्तृत मानक संचालन प्रक्रिया जारी करने का भी निर्देश दिया, जिसमें राजमार्ग भूमि पर अनधिकृत कब्जे के बारे में डाटा एकत्र करना भी शामिल है।

पीठ ने कहा, ‘‘हम भारत सरकार को राज्य पुलिस या अन्य सुरक्षा बल के साथ मिलकर निगरानी दल गठित करने का निर्देश देते हैं। निगरानी दलों का कर्तव्य नियमित रूप से और समय पर गश्त करना होगा। इस अनुपालन की रिपोर्ट भी तीन महीने की अवधि के भीतर देनी होगी।’’

शीर्ष अदालत ज्ञान प्रकाश नामक व्यक्ति की एक जनहित याचिका पर सुनवाई कर रही थी। मामले में सहायता के लिए अधिवक्ता स्वाति घिल्डियाल को शीर्ष अदालत ने न्यायमित्र नियुक्त किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\