देश की खबरें | अंगीठी के जहरीले धुएं से दंपत्ति की मौत
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 30 दिसंबर दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के समालखा इलाके में 38 वर्षीय एक व्यक्ति और उसकी पत्नी की कमरे में जल रही अंगीठी के जहरीला धुएं से मौत हो गयी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी ।

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान गोपालजी कॉलोनी, समालखा के राम परवेश और कविता (34) के रूप में हुई है।

बुधवार की सुबह दोनों के अपने कमरे से बाहर नहीं आने पर इस घटना का पता लगा।

पुलिस ने कहा कि दोनों बेहोश थे और उन्हें कोलंबिया एशिया अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि दम घुटने से उनकी मौत हुयी।

इस दंपति के तीन बच्चे हैं। उनमें से एक, 11 साल की बेटी है जबकि पांच और सात साल के दो बेटे हैं।

अविनाश रंजन

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)