जरुरी जानकारी | देश का औद्योगिक उत्पादन मई में 5.9 प्रतिशत बढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. खनन और बिजली क्षेत्रों के अच्छे प्रदर्शन के कारण इस साल मई में देश का औद्योगिक उत्पादन 5.9 प्रतिशत बढ़ा। शुक्रवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।

नयी दिल्ली, 12 जुलाई खनन और बिजली क्षेत्रों के अच्छे प्रदर्शन के कारण इस साल मई में देश का औद्योगिक उत्पादन 5.9 प्रतिशत बढ़ा। शुक्रवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।

औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) पर आधारित औद्योगिक उत्पादन मई 2023 में 5.7 प्रतिशत बढ़ा था।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि मई 2024 में भारत का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक 5.9 प्रतिशत बढ़ा।

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) के आंकड़ों के मुताबिक मई 2024 में खनन उत्पादन 6.6 प्रतिशत और बिजली उत्पादन 13.7 फीसदी बढ़ा।

आंकड़ों के मुताबिक इस साल मई में विनिर्माण क्षेत्र के उत्पादन की वृद्धि दर घटकर 4.6 प्रतिशत रह गई, जो इस साल पहले इसी माह में 6.3 प्रतिशत थी।

चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-मई के दौरान औद्योगिक उत्पादन में वृद्धि 5.4 प्रतिशत रही जो एक साल पहले इसी अवधि में 5.1 प्रतिशत थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें