जरुरी जानकारी | देश का पहला ‘अनाज एटीएम’ पायलट परियोजना के रूप में गुरुग्राम मे शुरू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश का पहला 'ग्रेन एटीएम' गुरुग्राम में पायलट परियोजना के रूप में स्थापित किया गया है और यह मशीन एक बार में पांच से सात मिनट के भीतर 70 किलो तक अनाज निकाल सकती है। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बुधवार को यह जानकारी दी।

चंडीगढ़, 14 जुलाई देश का पहला 'ग्रेन एटीएम' गुरुग्राम में पायलट परियोजना के रूप में स्थापित किया गया है और यह मशीन एक बार में पांच से सात मिनट के भीतर 70 किलो तक अनाज निकाल सकती है। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि अब उपभोक्ताओं को खाद्यान्न लेने के लिए सरकारी राशन डिपो के सामने कतार में नहीं लगना पड़ेगा क्योंकि हरियाणा सरकार उपभोक्ताओं को 'अनाज एटीएम' उपलब्ध कराएगी।

चौटाला ने कहा कि हरियाणा के गुरुग्राम जिले में प्रायोगिक परियोजना के रूप में देश का पहला 'ग्रेन एटीएम' स्थापित किया गया है। चौटाला के पास खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग की जिम्मेदारी भी है।

उन्होंने कहा कि 'अनाज एटीएम' की स्थापना से राशन की मात्रा के समय और सही माप से संबंधित सभी शिकायतों का निवारण किया जाएगा।

उन्होंने यहां एक आधिकारिक बयान में कहा, ‘‘इस मशीन को स्थापित करने का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सही मात्रा कम से कम परेशानी के साथ सही लाभार्थी तक पहुंचे।’’

चौटाला ने कहा कि इससे न केवल उपभोक्ताओं को लाभ होगा बल्कि सरकारी डिपो में खाद्यान्न की कमी की परेशानी भी समाप्त होगी और सार्वजनिक खाद्य वितरण प्रणाली में पहले की तुलना में अधिक पारदर्शिता आएगी।

उन्होंने कहा कि गुरुग्राम जिले के फर्रुखनगर में इस पायलट परियोजना के सफल समापन के बाद राज्य भर के सरकारी डिपो में खाद्य आपूर्ति मशीनों को स्थापित करने की योजना है।

बयान में कहा गया है कि 'अनाज एटीएम' एक स्वचालित मशीन है जो बैंक एटीएम की तरह काम करती है।

इसमें कहा गया है, ‘‘इस मशीन को संयुक्त राष्ट्र के 'विश्व खाद्य कार्यक्रम' के तहत स्थापित किया जायेगा और इसे स्वचालित, बहु वस्तु, अनाज वितरण मशीन कहा जाता है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू