देश की खबरें | देश समस्या का सामना कर रहा है, किसी को भी धार्मिक विभाजन पैदा नहीं करना चाहिए : भुजबल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र सरकार के मंत्री छगन भुजबल ने बुधवार को कहा कि देश महंगाई और बेरोजगारी जैसी समस्याओं का सामना कर रहा है और मनसे प्रमुख राज ठाकरे सहित सभी नेताओं को सुनिश्चित करना चाहिए कि इस मोड़ पर कोई सांप्रदायिक विभाजन नहीं पैदा हो।

मुंबई, चार मई महाराष्ट्र सरकार के मंत्री छगन भुजबल ने बुधवार को कहा कि देश महंगाई और बेरोजगारी जैसी समस्याओं का सामना कर रहा है और मनसे प्रमुख राज ठाकरे सहित सभी नेताओं को सुनिश्चित करना चाहिए कि इस मोड़ पर कोई सांप्रदायिक विभाजन नहीं पैदा हो।

इससे पहले दिन में ठाकरे ने कहा था कि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के कार्यकर्ता उन मस्जिदों के सामने ऊंची आवाज में हनुमान चालीसा का पाठ करना जारी रखेंगे जहां ऊंची आवाज में आजान होगी।

भुजबल ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि राज्य और देश कीमतों में वृद्धि, बेरोजगारी सहित विभिन्न मुद्दों का सामना कर रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘चीन से कोविड-19 संकट के दोबारा सामने आने का खतरा भी बढ़ रहा है, ऐसे दौर में यह जरूरी है कि सभी धर्मों और जातियों के लोग एकजुट रहें। हम सभी को यह सुनिश्चित करने की कोशिश करनी चाहिए कि सांप्रदायिक विभाजन नहीं हो।’’

भुजबल ने कहा, ‘‘राज्य सरकार और पुलिस निश्चित तौर पर इस दिशा में कदम उठाएगी, लेकिन सभी पार्टियों को भी सहयोग करना चाहिए। यहां तक कि राज ठाकरे को भी।’’

उन्होंने दावा किया कि लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों की अनदेखी की जा रही है और गैर-मुद्दों को हवा दी जा रही है। भुजबल ने कहा कि लोगों को भी सोचना चाहिए कि वे कितने समय तक गैर-मुद्दों से उलझे रहेंगे।

भुजबल ने कहा, ‘‘लोगों को इस बारे में सोचना चाहिए। अगर राजनीतिक पार्टियां ऐसा नहीं सोचती, तो लोगों को सोचना चाहिए।’’

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की महाराष्ट्र इकाई के मुख्य प्रवक्ता महेश तापसे ने भुजबल के बयान का समर्थन करते हुए लाउडस्पीकर मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, ‘‘केंद्र सरकार आर्थिक समस्या को लेकर कदम उठाने की जिम्मेदारी से बचने की कोशिश कर रही है और लाउडस्पीकर जैसे गैर मुद्दों की ओर लोगों का ध्यान बंटा रही है...।’’

उन्होंने दावा किया कि अगर ऐसे गैर मुद्दों को महत्व मिला तो अर्थव्यवस्था पटरी पर नहीं आएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी