विदेश की खबरें | जलवायु परिवर्तन से लड़ने के लिए देश अपने संकल्पों को गंभीरता से लें : भारत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. भारत ने सोमवार को यह सुनिश्चित करने की जरूरत पर बल दिया कि जलवायु परिवर्तन से लड़ने के लिए देशों को अपने संकल्प को गंभीरता से लेना चाहिए।

न्यूयॉर्क, 28 सितम्बर भारत ने सोमवार को यह सुनिश्चित करने की जरूरत पर बल दिया कि जलवायु परिवर्तन से लड़ने के लिए देशों को अपने संकल्प को गंभीरता से लेना चाहिए।

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टी. एस. त्रिमूर्ति ने कहा कि जलवायु परिवर्तन से लड़ने में भारत अपनी भूमिका निभा रहा है और दक्षिण-दक्षिण सहयोग की भावना के साथ काम कर रहा है।

यह भी पढ़े | आर्मेनिया और अजरबैजान में फिर शुरू हुई लड़ाई, अब तक 18 की मौत.

उन्होंने कहा, ‘‘हमें जलवायु परिवर्तन की हकीकत को तुरंत समझना चाहिए और सुनिश्चित करना चाहिए कि देश अपने संकल्पों को गंभीरता से लें और जलवायु परिवर्तन से लड़ने में अपनी प्रतिबद्धताओं और योगदान को पूरा करें।’’

उन्होंने कहा, ‘‘भारत जलवायु परिवर्तन से लड़ने में अपनी भूमिका निभा रहा है और दक्षिण-दक्षिण सहयोग की भावना से काम कर रहा है।’’

यह भी पढ़े | मालदीव-भारत के बीच कार्गो फेरी सेवा से द्विपक्षीय संबंधों में आएगी मजबूती: पीएम मोदी.

त्रिमूर्ति ने एक वीडियो संदेश के माध्यम से पालाऊ वैश्विक गांव कांफ्रेंस में सुविधाओं के उद्घाटन के अवसर पर ‘‘ऐतिहासिक’’ संबोधन दिया। इसका उद्घाटन पालाऊ के राष्ट्रपति थॉमस रेमेनगेसाऊ ने किया।

इस सुविधा को बनाने में भारत ने पालाऊ के साथ भागीदारी निभाई।

त्रिमूर्ति ने कहा कि भारत जलवायु परिवर्तन के प्रभावों से निबटने के लिए प्रतिबद्ध है और आवश्यक विकास एवं तकनीकी सहयोग के माध्यम से पालाऊ को अपने लक्ष्य हासिल करने में सहयोग देता रहेगा।

7-8 दिसंबर 2020.को पालाऊ में ओशन कांफ्रेंस होने जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू