देश की खबरें | परमबीर सिंह के विरूद्ध भ्रष्टाचार की जांच: एसीबी ने बार मालिक के विरूद्ध लुकआउट नोटिस जारी की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह के विरूद्ध भ्रष्टाचार की अपनी जांच के सिलसिले में एक स्थानीय बार मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है । एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

मुंबई, 27 जुलाई भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह के विरूद्ध भ्रष्टाचार की अपनी जांच के सिलसिले में एक स्थानीय बार मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है । एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

एसीबी ने इंसपेक्टर अनुप डांगे द्वारा सिंह के खिलाफ लगाये गये भ्रष्टाचार के आरोपों की हाल में जांच शुरू की थी। डांग को पिछले साल निलंबित कर दिया गया था और इस साल के प्रारंभ में पुलिस बल में बहाल कर दिया गया था।

वैसे मंगलवार को एसीबी के एक अधिकारी ने सिंह के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किये जाने की मीडिया की खबर का खंडन किया और कहा कि भ्रष्टचार निरोधक एजेंसी ने ऐसी कोई कदम नहीं उठाया है।

एसीबी के अनुसार डांगे ने आरोप लगाया था कि स्वंय को सिंह का रिश्तेदार बताते हुए एक व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया था और पुलिस बल में बहाली के लिए उनसे दो करोड़ रूपये मांगे थे।

अधिकारी ने बताया कि सिंह के विरूद्ध खुली जांच के दौरान दक्षिण मुंबई में एक बार एवं रेस्तरां चलाने वाले जीतू नवलानी का नाम सामने आया और एसीबी ने उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी की है ।

गौरतलब है कि मैरीन ड्राइ पुलिस ने हाल में सिंह और सात अन्य के विरूद्ध जबरन वसूली के आरोपों को लेकर हाल में प्राथमिकी दर्ज की। इसके अलावा निकटवर्ती ठाणे के कोपरी थाने में सिंह एवं अन्य के विरूद्ध जबरन वसूली ओर अपहरण के आरोपों को लेकर दूसरी प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

संपर्क करने पर मुंबई और ठाणे पुलिस ने कहा कि उन्होंने सिंह के खिलाफ अबतक कोई लुकआउट नोटिस नहीं जारी की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी