विदेश की खबरें | दुनियाभर में कोरोना वायरस के मामलों में कमी आई: विश्व स्वास्थ्य संगठन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. हाल के सप्ताह में कोविड-19 के 44 लाख मामले दर्ज किए गए हैं। डब्ल्यूएचओ ने मंगलवार को जारी अपने साप्ताहिक आंकड़ों में बताया कि पिछले सप्ताह की तुलना में दुनिया के सभी क्षेत्रों में मामलों में कमी देखी गई है।

हाल के सप्ताह में कोविड-19 के 44 लाख मामले दर्ज किए गए हैं। डब्ल्यूएचओ ने मंगलवार को जारी अपने साप्ताहिक आंकड़ों में बताया कि पिछले सप्ताह की तुलना में दुनिया के सभी क्षेत्रों में मामलों में कमी देखी गई है।

वहीं, दुनिया भर में मौतों की संख्या में भी कमी आई है और यह लगभग 62,000 दर्ज की गई। सबसे ज्यादा कमी दक्षिण पूर्वी एशिया में आई है जबकि मौतों में अफ्रीका में सात प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।

सबसे ज्यादा नए मामले अमेरिका, ब्रिटेन, भारत, ईरान और तुर्की में आए तथा वायरस का बेहद संक्रामक स्वरूप ‘डेल्ट’ अब 180 देशों में पहुंच गया है।

डब्ल्यूएचओ ने यह भी कहा कि वयस्कों की तुलना में कोविड-19 से बच्चे एवं किशोर कम प्रभावित हैं। उसने कहा कि 24 साल से कम उम्र के लोगों की वायरस के कारण मृत्यु का प्रतिशत करीब 0.5 प्रतिशत है।

इस बीच फ्रांस में बुधवार तक स्वास्थ्य कर्मियों को कोविड रोधी टीका नहीं लगाया गया तो वे काम पर नहीं जा सकेंगे, क्योंकि देश में स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगवाना अनिवार्य है और इसकी समय सीमा का बुधवार अंतिम दिन है। देश में करीब तीन लाख स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण नहीं हुआ है जिससे अस्पतालों को भय है कि उनके यहां कर्मियों की कमी हो सकती है।

वहीं, कंबोडिया शुक्रवार से छह से 11 साल की उम्र के बच्चों का कोविड रोधी टीकाकरण शुरू करेगा। प्रधानमंत्री हुन सेन ने बुधवार को कहा कि यह कदम इसलिए उठाया जा रहा है ताकि बच्चे सुरक्षित तरीके से स्कूल जाना शुरू कर सकें जो कोरोना वायरस महामारी की वजह से लंबे समय से बंद हैं।

उन्होंने एक ऑडियो संदेश में कहा कि उन्हें उम्मीद है कि कार्यक्रम के तहत करीब 18 लाख बच्चों को टीका लगाया जाएगा। इस कार्यक्रम में चीन निर्मित सिनोवैक टीके का इस्तेमाल किया जाएगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि वह तीन से पांच वर्ष के बच्चों का भी जल्द टीकाकरण कराने पर विचार कर रहे हैं।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\