देश की खबरें | कोरोना वायरस: भारत में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 98.57 लाख हुए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में कोविड-19 से अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 98.57 लाख हो गई है, जिनमें से 93.57 लाख लोग बीमारी से उबर चुके हैं और इसके साथ ही लोगों के संक्रमणमुक्त होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 94.93 प्रतिशत हो गई है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 13 दिसंबर भारत में कोविड-19 से अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 98.57 लाख हो गई है, जिनमें से 93.57 लाख लोग बीमारी से उबर चुके हैं और इसके साथ ही लोगों के संक्रमणमुक्त होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 94.93 प्रतिशत हो गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार सुबह आठ बजे के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण के 30,254 नए मामले सामने आने के बाद अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 98,57,029 हो गई है, जिनमें से 391 और लोगों की मौत होने के बाद संक्रमण से मरने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,43,019 हो गई।

यह भी पढ़े | Farmers Protest: पीएम मोदी के फैन भी किसान आंदोलन के सर्मथन में उतरे, ठंड से बचने के लिए किसानों को बाटें गर्म कपड़े.

बीमारी से अब तक उबर चुके लोगों की संख्या बढ़कर 93,57,464 हो गई है और लोगों के संक्रमण मुक्त होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 94.93 प्रतिशत हो गई है, जबकि मृत्यु दर 1.45 प्रतिशत है।

कोविड-19 से संक्रमित उपचाराधीन लोगों की संख्या लगातार सातवें दिन चार लाख से कम बनी हुई है।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र: TRP में हेराफेरी के आरोप में रिपब्लिक टीवी के CEO विकास खानचंदानी गिरफ्तार: 13 दिसंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

आंकड़ों के अनुसार, देश में इस समय 3,56,546 संक्रमितों का उपचार चल रहा है जो कुल मामलों का 3.62 प्रतिशत हैं।

देश में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख से ज्यादा हो गयी थी। इसके बाद 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को संक्रमितों की कुल संख्या 40 लाख से ज्यादा हो गयी।

इसके बाद 16 सितंबर को संक्रमण के 50 लाख से ज्यादा मामले हो गए और 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को संक्रमितों की संख्या 90 लाख से ज्यादा हो गयी।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, 12 दिसंबर तक देश में 15,37,11,833 नमूनों की जांच की जा चुकी है, जिनमें से शनिवार को 10,14,434 नमूनों की जांच की गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\