देश की खबरें | कोरोना वायरस: भारत में एक दिन में सर्वाधिक 29,429 मामले सामने आए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में सर्वाधिक 29,429 नए मामले सामने आने के बाद देश में इस घातक वायरस से अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 9,36,181 हो गई, और संक्रमण से 582 और लोगों की मौत हो जाने से मृतक संख्या बढ़कर 24,309 हो गई।

नयी दिल्ली, 15 जुलाई भारत में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में सर्वाधिक 29,429 नए मामले सामने आने के बाद देश में इस घातक वायरस से अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 9,36,181 हो गई, और संक्रमण से 582 और लोगों की मौत हो जाने से मृतक संख्या बढ़कर 24,309 हो गई।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकडों से यह जानकारी प्राप्त हुई।

यह भी पढ़े | मुंबई और उपनगरीय इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी, शाम 7.02 बजे हाई टाइड के दौरान समुद्र में उठ सकती हैं 3.28 मीटर ऊंची लहरें: 15 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

देश में संक्रमित होने के बाद अब तक 5,92,031 लोग स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 3,19,840 लोगों का उपचार चल रहा है।

एक अधिकारी ने कहा, ‘‘अब तक करीब 63.24 प्रतिशत मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।’’

यह भी पढ़े | WBBSE Madhyamik Result 2020 Declared: पश्चिम बंगाल कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी, wbbse.org या wbresults.nic.in. पर करें चेक.

जिन 582 लोगों की बुधवार को मौत हुई, उनमें महाराष्ट्र में 213, कर्नाटक में 85, तमिलनाडु में 67, आंध्र प्रदेश में 43, दिल्ली में 35, उत्तर प्रदेश में 28, पश्चिम बंगाल में 24, बिहार और गुजरात में 14-14 और मध्य प्रदेश एवं तेलंगाना में 10-10 लोग शामिल हैं।

पंजाब में बुधवार को संक्रमण से नौ लोगों की मौत हो गई। जम्मू-कश्मीर में आठ, असम, हरियाणा और ओडिशा में चार-चार, झारखंड में तीन, चंडीगढ़ में दो और अरुणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, गोवा, केरल और उत्तराखंड में एक-एक व्यक्ति की मौत बुधवार को हुई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू