देश की खबरें | कोरोना वायरस का खतरा कम नहीं हुआ है: येदियुरप्पा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने बुधवार को कहा कि कोरोना वायरस का खतरा अभी कम नहीं हुआ है और महामारी को लेकर जरा सी भी लापरवाही नहीं की जानी चाहिये। उन्होंने कहा कि अभी सुरक्षा दिशा-निर्देशों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बेंगलुरु, 30 दिसम्बर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने बुधवार को कहा कि कोरोना वायरस का खतरा अभी कम नहीं हुआ है और महामारी को लेकर जरा सी भी लापरवाही नहीं की जानी चाहिये। उन्होंने कहा कि अभी सुरक्षा दिशा-निर्देशों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

उन्होंने नागरिकों से दिशा-निर्देशों का पालन करने और सावधानी बरतने की अपील की। उन्होंने ब्रिटेन से लौटने वाले लोगों से भी यूरोपीय देश में सामने आये कोरोना वायरस के नये स्वरूप को फैलने से रोकने के वास्ते आवश्य स्वास्थ्य जांच या परीक्षण कराने का आह्वान किया।

येदियुरप्पा ने कहा, ‘‘प्रिय नागरिकों, कोरोना वायरस का खतरा अभी भी कम नहीं हुआ है। जैसा कि हम नए साल में प्रवेश करने वाले हैं यहां तक कि महामारी के बारे में थोड़ी सी भी लापरवाही नहीं की जा सकती है।’’

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘सरकार के दिशा-निर्देशों और नियमों का पालन करें और सभी आवश्यक एहतियाती उपाय करके सुरक्षित रहें, और सहयोग करें।’’

मुख्यमंत्री ने नववर्ष के मद्देनजर यह अपील की है। सरकार ने नये साल की पार्टियों, विशेष डीजे डांस कार्यक्रमों और क्लबों, पबों, रेस्तरां तथा अन्य स्थानों पर विशेष कार्यक्रमों पर रोक लगा दी है ताकि इस वायरस को फैलने से रोका जा सके।

सार्वजनिक स्थानों और समारोहों के लिए सड़कों पर लोगों का इकट्ठा होना प्रतिबंधित है, लेकिन इन स्थानों पर आम गतिविधियां जारी रह सकती हैं।

इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्रालय ब्रिटेन में सामने आये कोरोना वायरस के नये स्वरूप पर भारत में नजर बनाये हुए है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें सचेत रहना होगा और उन लोगों की जांच करनी होगी, जो बाहर से आए हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में मैं उन सभी से अपील करता हूं, जो पिछले दो महीनों में यहां आए हैं, वे आगे आकर अपनी स्वास्थ्य जांच करायें और सहयोग करें। यह देखें कि आप दूसरों के लिए परेशानी पैदा न करें।’’

अब तक राज्य में लौटे सात लोग कोरोना वायरस के नये स्वरूप (स्ट्रेन) से संक्रमित पाये गये हैं और उनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

दो उड़ानों एयर इंडिया और ब्रिटिश एयरवेज से 25 नवम्बर से 22 दिसम्बर तक ब्रिटेन से कुल 2,500 लोग राज्य में लौटे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान