विदेश की खबरें | अमेरिका में कोरोना वायरस के रिकॉर्ड मामले
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. जॉन होपकिन्स विश्वविद्यालय के आंकड़ों के मुताबिक, अमेरिका में मृतक संख्या 2,23,995 पहुंच गई है, जबकि कुल मामले 84,94,419 हो गए हैं।
जॉन होपकिन्स विश्वविद्यालय के आंकड़ों के मुताबिक, अमेरिका में मृतक संख्या 2,23,995 पहुंच गई है, जबकि कुल मामले 84,94,419 हो गए हैं।
अमेरिका में शुक्रवार को 83,757 नए मामले आए। इससे पहले 16 जुलाई को 77,362 मामलों की पुष्टि हुई थी।
यह भी पढ़े | अफगानिस्तान में शांति से दोनों पड़ोसी देशों के लिए आपसी सहयोग के खुलेंगे नए रास्ते- पाक पीएम इमरान खान.
कोउर ड एलेन में एक अस्पताल में डॉक्टर रॉबर्ट स्कोगिंस नेकहा कि मरीजों की संख्या बढ़ने के कारण हमने अपने अस्पताल की एक मंजिल बंद कर दी है ।
उटाह के गवर्नर ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में कोविड-19 के मामले सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गए हैं।
यह भी पढ़े | तुर्की ने रूसी S-400 रक्षा प्रणाली का किया परीक्षण, राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने की पुष्टि.
उन्होंने कहा कि उटाह के लोग अगर समूह में जमा होने को समिति नहीं करते हैं और मास्क नहीं लगाते हैं तो हमारी स्वास्थ्य प्रणाली सभी लोगों को एक समान सेवा नहीं दे पाएगी।
अमेरिका के साथ-साथ यूरोप में भी मामले फिर से बढ़ना शुरू हो गए हैं।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)