विदेश की खबरें | नेपाल में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 11 हजार के पार हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. नेपाल में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 434 नये मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 11,162 हो गई। वहीं, इस अवधि में दो और लोगों की मौत के साथ कुल मृतकों की संख्या बढ़कर 26 हो गई है।

काठमांडू, 25 जून नेपाल में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 434 नये मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 11,162 हो गई। वहीं, इस अवधि में दो और लोगों की मौत के साथ कुल मृतकों की संख्या बढ़कर 26 हो गई है।

स्वास्थ्य एवं जनसंख्या मंत्रालय ने बताया कि ललितपुर जिले में 50 वर्षीय पुरुष की कोविड-19 से मौत हो गई। मृतक गुर्दे की बीमारी से भी ग्रस्त था।

यह भी पढ़े | पाकिस्तान की संसद में इमरान खान ने ओसामा बिन लादेन को बताया 'शहीद', अमेरिका के खिलाफ निकाली अपनी भड़ास, देखें वीडियो.

मंत्रालय ने बताया कि दूसरी मौत स्यांगजा जिले में हुई। मृतक की उम्र 55साल थी और वह मधुमेह की बीमारी से ग्रस्त थे।

उन्होंने बताया कि नये 434 संक्रमितों में 386 पुरुष और 48 महिलाएं हैं।

यह भी पढ़े | UAE और किर्गिस्तान में फंसे 300 से ज्यादा भारतीय नागरिक लौटे स्वदेश.

मंत्रालय ने बताया कि बृहस्पतिवार को 19 महिलाओं सहित 312 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ अबतक 2,650 लोग ठीक हो चुके हैं।

मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में 8,486 मरीजों को इस समय इलाज चल रहा है और अबतक करीब दो लाख नमूनों की जांच की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू