विदेश की खबरें | अमेरिका में चुनाव से पहले कई राज्यों में बढ़े कोरोना वायरस संक्रमण के मामले
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. चुनाव अधिकारियों के संक्रमित होने, पृथक-वास में होने या संक्रमण का भय होने पर अंतिम समय में प्रक्रिया से बाहर होने की आशंका के चलते आयोवा और विस्कॉन्सिन जैसे राज्यों के स्थानीय चुनाव अधिकारी मतदान केंद्र समय से पहले खोल रहे हैं, अतिरिक्त कर्मचारियों को नियुक्त कर रहे हैं और मतदाताओं को लंबी कतारों के लिए तैयार रहने को कह रहे हैं।
चुनाव अधिकारियों के संक्रमित होने, पृथक-वास में होने या संक्रमण का भय होने पर अंतिम समय में प्रक्रिया से बाहर होने की आशंका के चलते आयोवा और विस्कॉन्सिन जैसे राज्यों के स्थानीय चुनाव अधिकारी मतदान केंद्र समय से पहले खोल रहे हैं, अतिरिक्त कर्मचारियों को नियुक्त कर रहे हैं और मतदाताओं को लंबी कतारों के लिए तैयार रहने को कह रहे हैं।
आयोवा और विस्कॉन्सिन के अलावा मिशिगन, मिनेसोटा, पेंसिल्वेनिया तथा ओहायो में भी संक्रमण के मामले और मौत की संख्या बढ़ रही है।
यह भी पढ़े | पूर्व पाकिस्तानी PM नवाज शरीफ ने लगाया आरोप, पाकिस्तान की सेना और ISI ने इमरान खान की ‘कठपुतली सरकार’ बनवाई.
विस्कॉन्सिन में इस सप्ताह कोरोना वायरस संक्रमण के रिकॉर्ड मामले सामने आए।
गवर्नर टोनी इवांस ने कहा है कि मतदान केंद्रों पर कर्मचारियों की कमी होने की स्थिति में विस्कॉन्सिन नेशनल गार्ड को नियुक्त किया जाएगा।
यह भी पढ़े | अमेरिका ने COVID19 मरीजों में प्रतिरक्षा नापने के लिए शुरू किए क्लीनिकल ट्रायल.
आयोवा में स्कॉट काउंटी ऑडिटर रोक्सना मोरित्ज ने डेवनपोर्ट और आसपास के क्षेत्रों में चुनाव वाले दिन मतदान केंद्रों पर लोगों की संख्या कम रखने के वास्ते अतिरिक्त केंद्र खोल दिए हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)