विदेश की खबरें | पाकिस्तान में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ कर 2,37,489 हुए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. (सज्जाद हुसैन)

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, आठ जुलाई पाकिस्तान में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 2,980 नए मामले सामने आने के बाद बुधवार को देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़ कर 2,37,489 हो गए। स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | George Floyd: अमेरिकी विश्वविद्यालय ने पीस गार्डन से महात्मा गांधी की प्रतिमा हटाने की आशंका की खारिज.

राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय के अनुसार 83 और संक्रमित मरीजों की मौत होने के साथ इस महामारी से मरने वाले लोगों कुल की संख्या बढ़ कर 4,922 हो गई है। वहीं, 2,236 मरीजों की हालत गंभीर है।

मंत्रालय ने बताया कि देश में कोविड- 9 मरीजों के संक्रमण मुक्त होने की दर बेहतर हो रही है। देश में अभी तक 1,40,965 लोग इस रोग से उबर चुके हैं।

यह भी पढ़े | दुनियाभर में COVID-19 के आकड़ें 1.17 करोड़ के पार, इस महामारी से 5.43 लाख से अधिक संक्रमितों की हुई मौत.

आंकड़ों के अनुसार अब तक सर्वाधिक 97,626 मामले सिंध में सामने आए हैं। इसके बाद पंजाब में 83,559, ख़ैबर पख़्तूनख़्वा में 28,681, इस्लामाबाद में 13,650, बलूचिस्तान में 10,919, गिलगित-बाल्तिस्तान में 1,595 और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में 1,419 ममाले सामने आए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि अब तक देश में 14,67,104 लोगों की कोविड-19 जांच की गई है, जिनमें से 21,951 नमूनों की जांच पिछले 24 घंटे में की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

UPW vs MI, WPL 2026 10th Match Live Toss And Scorecard: नवी मुंबई में मुंबई इंडियंस महिला की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

UPW vs MI, WPL 2026 10th Match Pitch Report And Weather Update: नवी मुंबई में मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों की आएगी आंधी या यूपी वारियर्स के गेंदबाज मचाएंगे तांडव? मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

UPW vs MI, WPL 2026 10th Match Preview: आज मुंबई इंडियंस महिला बनाम यूपी वारियर्स महिला के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Seema Anand की AI-जनरेटेड अश्लील तस्वीरें वायरल: 63 वर्षीय सेक्स एजुकेटर ने 'रेप जस्टिफिकेशन' मानसिकता पर उठाए सवाल, दर्ज कराई FIR

\