देश की खबरें | देश में 10दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले दो लाख से बढ़कर तीन लाख के पार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश में महज 10 दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले दो लाख से बढ़कर तीन लाख के पार हो गए हैं। एक दिन में सर्वाधिक 11,458 मामले सामने आने से शनिवार को संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 3,08,993 हो गए हैं, वहीं संक्रमण से 386 लोगों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 8,884 हो गई है।

जियो

नयी दिल्ली, 13 जून देश में महज 10 दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले दो लाख से बढ़कर तीन लाख के पार हो गए हैं। एक दिन में सर्वाधिक 11,458 मामले सामने आने से शनिवार को संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 3,08,993 हो गए हैं, वहीं संक्रमण से 386 लोगों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 8,884 हो गई है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र: पुणे में यरवदा जेल से 2 अंडरट्रायल कैदी फरार, केस दर्ज कर और खोज जारी: 13 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

कोरोना वायरस संक्रमण से संबंधित आंकडों की वेबसाइट वर्ल्डोमीटर के अनुसार भारत को संक्रमण के एक लाख मामले तक पहुंचने में 64 दिन लगे। अगले पखवाड़े में मामले बढ़कर दो लाख हो गए अब देश में संक्रमण के 3,08,993 मामले के साथ भारत संक्रमण से सर्वाधिक प्रभावित चौथा देश हो गया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि मामले दुगुने होने की दर 15.4 दिन से बढ़कर 17.4 दिन हो गई है। मंत्रालय के सुबह आठ बजे अद्यतन आंकडों के अनुसार देश में संक्रमितों की संख्या 1,45,779 है, वहीं 1,54,329 लोग उपचार के बाद संक्रमणमुक्त हो गए हैं और एक मरीज देश से बाहर चला गया है।

यह भी पढ़े | भारत-चीन सीमा विवाद पर आर्मी चीफ नरवणे ने कहा- हर चीज नियंत्रण में, कश्मीर में आतंकियों के खात्मे पर कही ये बात.

अधिकारी ने कहा, ‘‘इस प्रकार से देश में अब तक 49.9 प्रतिशत मरीज ठीक हो चुके हैं।’’

संक्रमण के कुल मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।

संक्रमण से हुई 386 मौत के मामलों में से दिल्ली में सबसे अधिक 129 और महाराष्ट्र में 127 लोगों की मौत हुई। दिल्ली में संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और पहली बार शुक्रवार को दो हजार से ज्यादा मामले सामने आए।

संक्रमण से गुजरात में 30, उत्तर प्रदेश में 20, तमिलनाडु में 18, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना और मध्य प्रदेश में नौ-नौ, कर्नाटक और राजस्थान में सात-सात, हरियाणा और उत्तराखंड में छह-छह, पंजाब में चार, असम में दो, केरल, जम्मू कश्मीर तथा ओडिशा में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

देश में अब तक कुल 8,884 संक्रमितों की मौत हुई है जिनमें सर्वाधिक 3,717 लोगों की मौत महाराष्ट्र में, 1,415 लोगों की मौत गुजरात में, 1,214 लोगों की मौत दिल्ली में, 451 लोगों की मौत पश्चिम बंगाल में, 440 लोगों की मौत मध्य प्रदेश में, 367 की मौत तमिलनाडु में, 365 की मौत उत्तर प्रदेश में, 272 की मौत राजस्थान में और 174 लोगों की मौत तेलंगाना में हुई।

आंध्र प्रदेश में 80 लोगों की मौत हुई, कर्नाटक में 79 की, हरियाणा में 70 की और पंजाब में 63 लोगों की मौत हुई। जम्मू-कश्मीर में 53 लोगों की मौत कोरोना वायरस संक्रमण के कारण हुई। बिहार में 36 की, केरल में 19 की, उत्तराखंड में 21 की, ओडिशा में 10 की तथा झारखंड और असम में आठ-आठ लोगों की मौत संक्रमण से हुई।

कोरोना वायरस के कारण छत्तीसगढ़ और हिमाचल प्रदेश में छह-छह लोगों की मौत हुई, चंडीगढ़ में पांच लोगों की, पुडुचेरी में दो और मेघालय, त्रिपुरा एवं लद्दाख में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई।

मंत्रालय की वेबसाइट पर कहा गया कि संक्रमण के कारण मौत के 70 फीसदी से अधिक मामलों में मरीज अन्य बीमारियों से भी पीड़ित थे।

संक्रमण के सर्वाधिक1,01,141 मामले महाराष्ट्र में है। तमिलनाडु में कोरोना वायरस के 40,698, दिल्ली में 36,824 , गुजरात में 22,527, उत्तर प्रदेश में 12,616 राजस्थान में 12,068 और मध्य प्रदेश में 10,443 मामले सामने आए हैं।

पश्चिम बंगाल में संक्रमित हुए लोगों की संख्या 10,244, कर्नाटक में 6,516 ,हरियाणा में 6,334 , आंध्र प्रदेश में 5,680, जम्मू-कश्मीर में 4,730 तेलंगाना में 4,484 और ओडिशा और असम में 3,498 है।

उत्तराखंड में संक्रमण के 1,724 मामले हैं। झारखंड में संक्रमण के 1,617, पंजाब में 2,986 , केरल में 2,322 , छत्तीसगढ़ में 1,424 , त्रिपुरा में 961, हिमाचल प्रदेश में 486, गोवा में 463 , मणिपुर में 385 तथा चंडीगढ़ में 334 मामले हैं।

पुडुचेरी में 157, लद्दाख में 239, नगालैंड में 156, मिजोरम में 104, अरूणाचल प्रदेश में 67, सिक्किम में 63 , मेघालय में 44 और अंडमान-निकोबार में संक्रमण के 38 मामले हैं।

दादरा नगर हवेली और दमन-दीव में कुल 30 मामले सामने आए हैं।

मंत्रालय की वेबसाइट पर बताया गया, ‘‘हमारे आंकड़ों का मिलान आईसीएमआर के आंकड़ों से किया जा रहा है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी