देश

भारत-चीन सीमा विवाद पर आर्मी चीफ नरवणे ने कहा- हर चीज नियंत्रण में, कश्मीर में आतंकियों के खात्मे पर कही ये बात

आर्मी चीफ ने कहा, चीन के साथ सीमा पर हालात पूरी तरह नियंत्रण में, बातचीत जारी है. उन्होंने कहा, मैं सबको इस बात का भरोसा दिलाना चाहता हूं कि चीन के साथ सीमा पर स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है.

भारत-चीन सीमा विवाद पर आर्मी चीफ नरवणे ने कहा- हर चीज नियंत्रण में, कश्मीर में आतंकियों के खात्मे पर कही ये बात
आर्मी चीफ जनरल मनोज मुकुंद नरवणे (Photo Credit: ANI

भारत-चीन सीमा पर चल रहे तनाव (Indo-China Stand-Off) के बीच आर्मी चीफ जनरल मनोज मुकुंद नरवणे (Manoj Mukund Naravane) ने शनिवार को कहा कि सीमा पर स्थिति नियंत्रण में है. आर्मी चीफ ने कहा, चीन के साथ सीमा पर हालात पूरी तरह नियंत्रण में, बातचीत जारी है. उन्होंने कहा, मैं सबको इस बात का भरोसा दिलाना चाहता हूं कि चीन के साथ सीमा पर स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है. हमारी चीन के साथ बातचीत चल रही है. उम्मीद है कि हमारे बीच जल्द ही बातचीत से इस विवाद का समाधान निकलेगा. हर चीज नियंत्रण में है."

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, नेपाल को लेकर सेना प्रमुख ने कहा कि नेपाल के साथ हमारे संबंध मजबूत है. हमारे बीच भौगोलिक, सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और धार्मिक जुड़ाव हैं. हमारे लोगों के बीच आपसी संबंध बहुत मजबूत हैं. नेपाल के साथ हमारे संबंध हमेशा मजबूत रहे हैं और भविष्य में भी मजबूत रहेंगे. यह भी पढ़ें- जम्मू कश्मीर: कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, दो आतंकी ढेर.

आतंक के खात्मे के लिए स्थानीय कर रहे सहयोग-

आर्मी चीफ ने कहा कि जहां तक जम्मू-कश्मीर की बात है, हमने बहुत सी सफलताएं हासिल की हैं. पिछले 10-15 दिनों में 15 से अधिक आतंकवादी मारे गए हैं. यह सब जम्मू-कश्मीर में तैनात सभी सुरक्षा बलों के बीच घनिष्ठ सहयोग और समन्वय के कारण संभव हुआ है. अधिकांश ऑपरेशन स्थानीय लोगों द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर किए गए हैं. यह दर्शाता है कि स्थानीय लोग भी उग्रवाद और आतंकवाद से तंग आ चुके हैं और वे चाहते हैं कि स्थिति सामान्य हो जाए.

आर्मी चीफ नरवणे शनिवार को देहरादून में आईएमए के पासिंग आउट परेड में हिस्सा लेने उत्तराखंड पहुंचे. यहां पर उन्होंने कहा कि हमेशा याद रखें, अच्छी या बुरी रेजिमेंट नहीं होती. बल्कि अच्छे सिपाही होते हैं, जो रेजिमेंट बनाते हैं. आर्मी चीफ ने कहा, "देश की सुरक्षा की चुनोतियां हमारे सामने हैं. जवान हर चुनौती का सामना करेंगे. वीरों पर देश को भरोसा है. हमेशा अपनी शपथ याद रखें."

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 13, 2020 12:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).