देश की खबरें | बिहार में कोरोना वायरस संक्रमित मामलों की संख्या बढकर 3090 हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार में कोविड-19 के 54 नये मामले सामने आने के साथ ही प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढकर 3090 हो गयी है।

जियो

पटना, 28 मई बिहार में कोविड-19 के 54 नये मामले सामने आने के साथ ही प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढकर 3090 हो गयी है।

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त सूचना के अनुसार, कोविड-19 के 54 नए मामलों में गया के 12, नवादा के 10, पूर्णिया के आठ, भागलपुर, सिवान एवं खगडिया के पांच-पांच, सुपौल के तीन, पटना एवं गोपालगंज के दो-दो तथा औरंगाबाद एवं बेगूसराय एक—एक मामले शामिल हैं।

यह भी पढ़े | तब्लीगी जमात मामला: दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने 541 विदेशी नागरिकों के खिलाफ दायर किए 12 चार्जशीट: 28 मई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

गौरतलब है कि बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण से अबतक कुल 15 लोग की मौत हुई है, जिनमें से पटना, वैशाली एवं खगडिया में दो—दो जबकि मुंगेर, रोहतास, पूर्वी चंपारण, सीतामढी, नालंदा, बेगूसराय, सिवान, सारण तथा जहानाबाद जिले में एक—एक व्यक्ति की संक्रमण से मौत हुई है।

बिहार में अभी तक कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे अधिक 220 मामले पटना में आए हैं जबकि रोहतास में 201, मधुबनी में 176, बेगूसराय में 161, मुंगेर एवं खगडिया में 148—148, कटिहार में 134, बक्सर में 114, जहानाबाद में 112, बांका में 106, गोपालगंज में 101, भागलपुर में 100, नालंदा में 91, पूर्वी चंपारण में 83, नवादा में 82, सिवान में 72, दरभंगा में 69, गया में 65, समस्तीपुर एवं औरंगाबाद में 63—63, वैशाली एवं सुपौल में 60—60, सहरसा में 57, पूर्णिया में 56, कैमूर में 53, मधेपुरा एवं शेखपुरा में 52—52, भोजपुर एवं सारण में 47—47, सीतामढी में 45, पश्चिम चंपारण में 42, मुजफ्फरपुर में 41, अरवल में 39, लखीसराय एवं किशनगंज में 32—32, जमुई एवं अररिया में 29—29 तथा शिवहर में 07 मामले सामने आए हैं।

यह भी पढ़े | टिड्डी दल का हमला: पौधों के लिए प्रलयंकारी टिड्डी का गहराता प्रकोप, पंजाब और मध्यप्रदेश में किया प्रवेश.

राज्य में अभी तक 68,262 नमूनों की जांच की गई है और कोरोना वायरस से संक्रमित 918 लोग इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं।

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सचिव अनुपम कुमार ने बताया कि तीन मई के बाद बिहार लौटने वाले 2,072 प्रवासियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई जिसमें से महाराष्ट्र से आए 486, दिल्ली से आए 462, गुजरात से आए 301, हरियाणा से आए 187, राजस्थान से आए 107 प्रवासी श्रमिक शामिल हैं।

राज्य में अब तक 1026 श्रमिक स्पेशल ट्रेन से 15.41 लाख प्रवासी श्रमिक लाकडाउन के दौरान वापस आए हैं और 321 विशेष ट्रेनों से अन्य 5.29 लाख भविष्य में आने वाले हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान