विदेश की खबरें | हज यात्रा और ईद त्योहार पर कोरोना वायरस का असर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. सऊदी अरब में मक्का की वार्षिक हजयात्रा का समापन चार दिवसीय ईद अल-अजहा की चार दिन की छुट्टी के साथ होता है, जिसमें मुसलमान पशुओं की कुर्बानी देते हैं और गरीबों को मांस वितरित करते हैं।

सऊदी अरब में मक्का की वार्षिक हजयात्रा का समापन चार दिवसीय ईद अल-अजहा की चार दिन की छुट्टी के साथ होता है, जिसमें मुसलमान पशुओं की कुर्बानी देते हैं और गरीबों को मांस वितरित करते हैं।

महामारी ने दुनियाभर के लाखों लोगों को गरीबी के कगार पर धकेल दिया है, जिससे कई लोगों के लिए कुबार्नी करना कठिन हो गया है।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: गांव के टॉयलेट में मगरमच्छ दिखने से मचा हड़कंप, रेस्क्यू टीम की मदद से वापस नदी में छोड़ा गया.

सोमालिया में मांस के दाम बढ़ गये है। मोगादिशु में एक कर्मचारी अब्दिशकुर दाहिर ने कहा कि काम पर वायरस के प्रभाव के कारण पहली बार है कि वह ईद के लिए बकरा नहीं खरीद पायेंगे।

आइवरी कोस्ट में एक पशुओं के एक व्यापारी, ओउमार माईगा ने कहा, ‘‘कोरोना वायरस द्वारा स्थिति वास्तव में जटिल है, बाजार में स्थिति बहुत कठिन है।’’

यह भी पढ़े | चुनाव में देरी नहीं चाहता लेकिन डाक मतपत्र से नतीजों में विलंब हो सकता है: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप.

उन्होंने कहा, ‘‘हम उस स्थिति में हैं जो हमने अन्य वर्षों में कभी नहीं देखी है।’’

हज यात्रा पर भी वायरस का काफी प्रभाव पड़ा है। पिछले वर्ष 25 लाख तीर्थयात्रियों ने इसमें भाग लिया था लेकिन इस वर्ष केवल सऊदी अरब में रह रहे तकरीबन एक हजार लोगों को ही हज यात्रा की अनुमति दी गई।

सऊदी स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि हज के दौरान कोविड-19 बीमारी का कोई मामला नहीं है। सरकार ने वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए एहतियाती कदम उठाये हैं।

दुनियाभर में ईद के मौके पर मुस्लिम लोग रिश्तेदारों के साथ एकत्र होते हैं। कोसोवो और संयुक्त अरब अमीरात जैसे कुछ देशों में वायरस को फैलने से रोकने के लिए ईद की नमाज के लिए मस्जिदों को बंद किया गया है।

इंडोनेशिया में लोगों को कड़े स्वास्थ्य दिशा-निर्देशों के साथ मस्जिदों में ईद की नमाज में शामिल होने की अनुमति दी गई है। लोगों को मास्क पहनना अनिवार्य होगा और उन्हें हाथ मिलाने या गले मिलने की अनुमति नहीं होगी।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\