कोरोना वायरस: आपराधिक जांच का सामना कर रहा क्रूज जहाज ऑस्ट्रेलियाई बंदरगाह से रवाना हुआ

ऑस्ट्रेलिया में संक्रमण से अब तक कुल 75 लोगों की मौत हुई है।

कोरोना वायरस संक्रमण से ऑस्ट्रेलिया में 19 लोगों और अमेरिका में दो लोगों की मौत के लिये रूबी प्रिंसेज नाम के इस क्रूज जहाज को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। इस आरोप को लेकर उसे आपराधिक जांच का सामना करना पड़ रहा है।

ऑस्ट्रेलिया में संक्रमण से अब तक कुल 75 लोगों की मौत हुई है।

जहाज पर सवार 2,700 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को सिडनी में 19 मार्च को उतरने की इजाजत दिये जाने की सरकार द्वारा जांच जारी है।

बीमार यात्रियों के नमूने की जांच का नतीजा आने से पहले ही उन्हें जहाज से उतरने की इजाजत दे दी गई थी।

यह क्रूज जहाज कार्निवल कॉरपोरेशन का आनुषंगिक है, जिसका मुख्यालय कैलिफोर्निया में है।

चालक दल के सदस्यों के बीमार पड़ जाने के चलते इस जहाज ने दक्षिण सिडनी के केम्बला बंदरगाह से रवाना होने में विलंब किया। इन बीमार लोगों में से कई की सिडनी के अस्पतालों में मौत हो गई।

बहरहाल, यह चालक दल के बचे हुए सदस्यों के साथ बंदरगाह से रवाना हो गया है।

हालांकि, जहाज ने अभी यह खुलासा नहीं किया है उसका गंतव्य कहां है। वहीं, मीडिया में आई खबरों में उसका गंतव्य फिलीपीन बताया जा रहा है।

प्रांतीय पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या इस क्रूज जहाज के प्रबंधन ने यात्रियों को उतारने से पहले कोविड-19 के संभावित मामलों को तवज्जो नहीं दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: किंग्समीड स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला के कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड