देश की खबरें | कोरोना वायरस: मध्यप्रदेश में मोहल्ला स्तर पर ऑक्सीमीटर मुहैया कराने पर विचार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को कहा कि प्रदेश में कोरोना वायरस नियंत्रण उपायों के तहत मोहल्ला और कॉलोनी स्तर पर ऑक्सीमीटर मुहैया कराने पर विचार किया जा रहा है।

जियो

भोपाल, 15 जून मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को कहा कि प्रदेश में कोरोना वायरस नियंत्रण उपायों के तहत मोहल्ला और कॉलोनी स्तर पर ऑक्सीमीटर मुहैया कराने पर विचार किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि ऑक्सीमीटर एक उपकरण है, जिसकी मदद से खून में ऑक्सीजन के प्रवाह की जानकारी जुटाई जा सकती है।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र के नासिक में कई इलाकों में भारी बारिश से जल जमाव: 15 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा कि इससे सर्वेक्षण कार्य में आसानी होगी। कोई रोग लक्षण मिलने पर व्यक्ति को उपचार के लिए तत्काल स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाने में मदद मिलेगी।

मध्यप्रदेश जनसंपर्क विभाग की ओर से यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार चौहान ने यह भी बताया कि प्रशासन के साथ आम जनता को कोरोना वायरस नियंत्रण में भागीदार बनाया जाएगा।

यह भी पढ़े | पाकिस्‍तान में लापता हुए भारतीय उच्चायोग के दो अधिकारी, MEA ने पाक उच्चायुक्त को किया तलब.

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोरोना वायरस नियंत्रित हो रहा है लेकिन किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। हम सभी के सम्मिलित प्रयासों से कोरोना वायरस परास्त होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता के सहयोग से कोरोना वायरस की समस्या को पूरी तरह समाप्त करने में मदद मिलेगी। एकदूसरे से दूरी बनाये रखने के नियम के महत्व से आम जनता को अवगत कराने के लिए जनता में से ही सजग प्रतिनिधियों का चयन करके उन्हें दायित्व दिया जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारा प्रदेश, पूरा देश और पूरा विश्व भी कोरोना वायरस से मुक्त हो, हम सभी सामान्य जीवन जी सकें, इसके लिए सामूहिक प्रयत्न आवश्यक हैं। प्रदेशवासियों से मेरा कहना है कि ईश्वर भी उन्हीं की सहायता करते हैं जो स्वयं अपनी सहायता करते हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\