देश की खबरें | कोरोना वायरस: भारत में 47,638 और लोग संक्रमित, संक्रमण के कुल मामले पहुंचे 84 लाख के पार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में कोविड-19 के 47,638 नए मामले सामने आने के बाद शुक्रवार को देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 84 लाख के पार हो गए हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, छह नवम्बर भारत में कोविड-19 के 47,638 नए मामले सामने आने के बाद शुक्रवार को देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 84 लाख के पार हो गए हैं।

इनमें से 77.65 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही देश में मरीजों के ठीक होने की दर 92.32 प्रतिशत हो गई है।

यह भी पढ़े | Bank Frauds: त्योहारों के मौसम में डिजिटल लेनदेन करते वक्त रहें सावधान, बैंकिंग धोखाधड़ी से ऐसे करें खुद का बचाव.

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह आठ बजे जारी किए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में 47,638 और लोगों के संक्रमित पाए जाने के बाद कोविड- 19 के अब तक कुल 84,11,724 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं 670 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,24,985 हो गई।

मंत्रालय ने बताया कि अब तक 77,65,966 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही देश में मरीजों के ठीक होने की दर 92.32 प्रतिशत हो गई है। देश में कोविड-19 से मृत्यु दर 1.49 प्रतिशत बनी हुई है।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: दरभंगा में बदमाशों ने निर्दलीय उम्मीदवार रविंद्र नाथ सिंह को मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती.

देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मामलों की संख्या लगातार आठवें दिन छह लाख से नीचे है।

आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी 5,20,773 लोगों का कोविड-19 का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 6.19 प्रतिशत है।

भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख के पार चली गई थी।

वहीं, कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख और 29 अक्टूबर को 80 लाख के पार चले गए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\