खेल की खबरें | कोरोना पॉजिटिव मिल्खा सिंह की हालत स्थिर : पीजीआईएमईआर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. कोविड-19 संक्रमण से जूझ रहे महान भारतीय फर्राटा धावक मिल्खा सिंह की हालत स्थिर है और कल से बेहतर है जिनका इलाज यहां के पीजीआईएमईआर (स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान) अस्पताल में चल रहा है। अस्पताल के अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

चंडीगढ़, पांच जून कोविड-19 संक्रमण से जूझ रहे महान भारतीय फर्राटा धावक मिल्खा सिंह की हालत स्थिर है और कल से बेहतर है जिनका इलाज यहां के पीजीआईएमईआर (स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान) अस्पताल में चल रहा है। अस्पताल के अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

यहां जारी विज्ञप्ति में पीजीआईएमईआर ने कहा कि मिल्खा सिंह शुक्रवार की तुलना में बेहतर हैं। गुरुवार को उन्हें ऑक्सीजन स्तर में गिरावट के बाद अस्पताल में लाया गया था।

पीजीआईएमईआर के आधिकारिक प्रवक्ता प्रो. अशोक कुमार ने बयान में कहा, ‘‘ फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह कोविड-19 से जूझ रहे हैं, उन्हें तीन जून से पीजीआईएमईआर के एनएचई ब्लॉक के आईसीयू में भर्ती किया गया है। ’’

उन्होंने सोशल मीडिया पर शनिवार सुबह से चल रही उनके निधन की अफवाहों को खारिज करते हुए कहा, ‘‘ उनके चिकित्सीय मानकों के आधार पर उनकी हालत कल की तुलना में आज पांच जून को बेहतर है।’’

बयान में यह सूचित किया गया कि 91 वर्षीय मिल्खा की निगरानी तीन डॉक्टरों की टीम रख रही है। उन्हें गुरूवार को ऑक्सीजन के गिरते स्तर के बाद अस्पताल लाया गया था।

शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिये फोन किया था। मोदी ने मिल्खा से बात की और उम्मीद जतायी कि वह जल्द ही स्वस्थ्य होकर तोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को आर्शीवाद देंगे और उन्हें प्ररित करेंगे।

मिल्खा को पिछले रविवार मोहाली में एक निजी अस्पताल में संक्रमण के इलाज के बाद छुट्टी दे दी गयी थी।

लेकिन घर पर भी उनके ऑक्सीजन लगी रही।

मिल्खा की 82 वर्षीय पत्नी निर्मल फोर्टिस अस्पताल के आईसीयू में है जिन्हें पति के संक्रमित होने के कुछ दिन बाद कोविड-19 की पुष्टि हुई।

मिल्खा के बेटे और मशहूर गोल्फर जीव 22 मई को दुबई से चंडीगढ़ के आ गये थे जबकि अमेरिका में डॉक्टर उनकी बड़ी बहन मोना मिल्खा सिंह भी कुछ दिन पहले यहां पहुंच चुकी हैं।

मिल्खा सिंह के नौकर भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे और आशंका है कि यह दंपत्ति उनके संपर्क में आने से कोविड-19 पॉजिटिव हो गया।

एशियाई खेलों के चार बार के स्वर्ण पदक और राष्ट्रमंडल खेलों के चैम्पियन मिल्खा सिंह 1960 रोम ओलंपिक में 400 मीटर के फाइनल में मामूली अंतर से कांस्य पदक से चूक गये थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Live Streaming: आज चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त

MP Board Result 2026 Date: एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम मई में जारी होने की संभावना, जानें कैसे चेक करें स्कोरकार्ड

Mahatma Jyotirao Phule Birth Anniversary 2026: महात्मा ज्योतिराव फुले की 200वीं जयंती, PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि, कहा- 'उनका जीवन आज भी करोड़ों देशवासियों के लिए प्रेरणा'

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Mullanpur Weather Update: महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले रोमांचक मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त, मैच से पहले जानें मौसम का हाल